सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Mahendra Pal Gurjar Said Coordination between departments is very important for disaster management

VIDEO : आपदा प्रबंधन के लिए विभागों में आपसी तालमेल बेहद आवश्यक- महेंद्र पाल गुर्जर

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:31 PM IST
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने आपदा के बेहतर प्रबंधन के लिए अंतर एजेंसी तालमेल को चुस्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान विभागों में आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य प्रभावी तरीके से किए जा सकते हैं। वे बुधवार को एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस सभागार में 14 जून की मेगा मॉक ड्रिल से पहले टेबल टॉप अभ्यास के लिए बुलाए आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बता दें, मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से टेबल टॉप अभ्यास के लिए कार्यशाला लगाई। इसमें शिमला में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी शिरकत की। वहीं उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के साथ विभिन्न हितधारक विभागों के अधिकारियों ने टेबल टॉप अभ्यास में भाग लिया। बैठक में 14 जून को बारिश-बाढ़-भूस्खलन संबंधी मेगा मॉक ड्रिल को लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। आपदा की अलग अलग स्थितियों में प्रबंधन के लिए क्या योजना है, त्वरित प्रतिक्रिया के तौर पर क्या क्या कदम उठाए जाने चाहिए, अलग अलग विभाग क्या दायित्व निभाएंगे और क्या कमियां और खामियां हैं, इन सब विषयों पर विचार विमर्श किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों से मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 14 जून को पूरे प्रदेश में मेगा मॉक ड्रिल होगी, इसी क्रम में ऊना जिले में भी इसका आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले में निर्धारित स्थलों तथा संस्थानों में बारिश-बाढ़-भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। इसमें जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखना है, ताकि कमियों का पता लगा कर उन्हें समय से सुधारा जा सके। साथ ही इसका एक उद्देश्य सभी हितधारक विभागों व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशा निर्देशों से परिचित कराना है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 14 जून शुक्रवार को राज्य मुख्यालय से बाढ़-भूस्खलन की काल्पनिक सूचना मिलने पर जिले के प्रत्येक उपमंडल में बारिश-बाढ़ व भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव (स्वां नदी के समीप), बंगाणा उपमंडल के नलूट गांव (लठियाणी-बडसर रोड़), हरोली उपमंडल के तहत राजकीय प्राइमरी एंड मिडल स्कूल जननी, पोलियां बीत, अम्ब उपमंडल के पिंडी दास आश्रम और नेत्र चिकित्सालय अम्ब और ऊना के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, टर्मिनल के पेखूबेला को घटना स्थल मानकर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सेना, अर्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के अलावा जिला एवं उपमंडलों के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे। बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, डीएफओ सुशील राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हनुमत धाम पर किए बजरंगबली के दर्शन

12 Jun 2024

VIDEO : नागरी नाटक मंडली में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सीखा कथक और नाटक

12 Jun 2024

VIDEO : टोहाना के शाही बाग मैरिज पैलेस में लगी आग

12 Jun 2024

VIDEO : खैर कोतवाली के गांव जड़ाना नगलिया प्रधान पति की गोलियां बरसाकर हत्या

12 Jun 2024

VIDEO : अलीगढ़ की मानव उपकार संस्था का रजत जयंती समारोह 13 जून को

12 Jun 2024
विज्ञापन

VIDEO : वंदे भारत एक्सप्रेस की हालत पैंसेजर ट्रेन के जनरल कोच जैसी, यात्री ने साझा किया वीडियो

11 Jun 2024

VIDEO : एनपीके खाद में निकले पत्थर, किसान ने वीडियो बनाकर किया वायरल

11 Jun 2024
विज्ञापन

VIDEO : रोजगार मेले में युवाओं का दर्द, 15 से 20 हजार की नौकरी के लिए भेज रहे दूसरे शहर

11 Jun 2024

VIDEO : मथुरा में बच्चों के विवाद में परिवारों में चली गोलियां, गोली लगने से दो लोग घायल

11 Jun 2024

VIDEO : इगलास के सहारा कलां स्थित मुर्गी फार्म हाउस में नाबालिग को पीटा

11 Jun 2024

VIDEO : हाथरस के यूनिफार्म-किताब गोदाम में लगी भीषण आग,1.60 लाख की नकदी भी जली

11 Jun 2024

VIDEO : जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या, घटना के बाद पसरा मातम, छावनी में बदला गांव

11 Jun 2024

VIDEO : हिमकेयर व आयुष्मान योजनाओं के तहत लंबित करोड़ों रुपए के भुगतान को लेकर साईं अस्पताल ने खोला मोर्चा

11 Jun 2024

VIDEO : यूपी STF और सोनभद्र पुलिस को मिली कामयाबी, दो कार से 95 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

11 Jun 2024

VIDEO : अस्सी घाट पर फूड कोर्ट हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, विरोध के बीच सील कराई गईं दुकानें

11 Jun 2024

VIDEO : नीट की परीक्षा को लेकर नाहन में एनएसयूआई का प्रदर्शन

11 Jun 2024

VIDEO : भाजपा नेता संगीत सोम का पलटवार, कहा-संजीव बालियान अपने व्यवहार के कारण हारे हैं

11 Jun 2024

VIDEO : बंगाणा की डोहगी पंचायत में घर पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

11 Jun 2024

UP Politics: क्या यूपी में संघ से दूरी बीजेपी को पड़ी भारी, इन उम्मीदवारों से असहमत था RSS

11 Jun 2024

VIDEO : नीट परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

11 Jun 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को जगह-जगह हुए भंडारे, हनुमत धाम पर रही भीड़

11 Jun 2024

VIDEO : गले में तख्ती डालकर हत्यारोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

11 Jun 2024

VIDEO : शिकारियों ने सुअर के शिकार को लगाया फंदा, फंस गया तेंदुए का शावक, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

11 Jun 2024

VIDEO : ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, जगह-जगह हुए भंडारे

11 Jun 2024

VIDEO : खीरी में अचानक धूं-धूं कर जल उठा खंभे में लगा बॉक्स, कई घरों की बिजली गुल

11 Jun 2024

VIDEO : बांस के सहारे दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों की चोरी

11 Jun 2024

VIDEO : उदयपुर-त्रिलोकीनाथ के बीच इलेक्ट्रिक वैन सेवा शुरू

11 Jun 2024

VIDEO : लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा भयंकर जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, गर्मी से बेहाल हुए लोग

11 Jun 2024

VIDEO : चंदौली में मरीजों के स्ट्रेचर पर ढोया जा रहा बालू, वायरल हुआ वीडियो

11 Jun 2024

VIDEO : 19 लोगों की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक, छोटा हाथी वाहन पलटा, छह लोग घायल

11 Jun 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed