फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   maidi una new electric bus route churudu hamboli bhaira

मैड़ी-ऊना रूट पर दौड़ी नई इलेक्ट्रिक बस, विधायक बबलू ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 24 Sep 2026 03:30 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:30 PM IST
maidi una new electric bus route churudu hamboli bhaira
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन सुविधा के क्षेत्र में नई बस सेवा शुरू हो गई है। मैड़ी से ऊना वाया चुरुडू, बहेड़ी, सेरी, हम्बोली और भैरा नई इलेक्ट्रिक बस वीरवार से सड़क पर दौड़ने लगी। चुरुडू में आयोजित कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पूजा-अर्चना के बाद नई बस को हरी झंडी दिखाकर ऊना के लिए रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। शुभारंभ कार्यक्रम में बस चालक अजय कुमार और परिचालक पंकज कुमार को सम्मानित भी किया गया। बस को रवाना करने के बाद विधायक सुदर्शन सिंह बबलू खुद बस में सवार हुए और भैरा तक पहुंचे। विधायक के बस में पहुंचने पर हम्बोली और भैरा में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने फूलों के हार पहनाकर विधायक को सम्मानित किया और नई बस सेवा शुरू होने पर आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र से ऊना सहित अन्य स्थानों के लिए नियमित परिवहन सुविधा की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। नई इलेक्ट्रिक बस सेवा से महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और जरूरत को देखते हुए नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी मार्ग पर एक और बस रूट संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और लोगों को बेहतर एवं नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। नई बस सेवा के अनुसार मैड़ी से ऊना के लिए बस दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी। करीब 12:45 बजे नंदपुर और 1 बजे चुरुडू पहुंचेगी। इसके बाद बहेड़ी, सेरी, हम्बोली और भैरा होते हुए करीब 1:30 बजे ऊना पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। वहीं ऊना से बस दोपहर 3:24 बजे मैड़ी के लिए रवाना होगी। बस के करीब 4 बजे चुरुडू और शाम 5 बजे मैड़ी पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा

24 Sep 2026

हांसी के मिर्चपुर के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

24 Sep 2026

कानपुर: विकास दुबे के संग वायरल हुआ था केके शर्मा का वीडियो

24 Sep 2026

अयोध्या में काशीराम कॉलोनी के पास पलटी कार, युवक घायल

24 Sep 2026

गोंडा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

24 Sep 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को मेरा परिवार वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जालंधर में भाजपा नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला

24 Sep 2026
विज्ञापन

भिवानी में रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ ध्वजारोहण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

24 Sep 2026

हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

24 Sep 2026

Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बीच गर्मी का पलटवार, जैसलमेर में पारा 42.9° पार

24 Sep 2026

सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम

24 Sep 2026

उज्जैन: महाकाल का राजसी रूप देख भक्त हुए निहाल, मूंछों वाले राजाधिराज के रूप में हुए बाबा के दिव्य दर्शन

24 Sep 2026

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप

24 Sep 2026

मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मोटा नुकसान

24 Sep 2026

Meerut: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

23 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की रसधार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा के दर्शन कर नौनिहालों ने लिया आशीर्वाद

23 Sep 2026

उज्जैन 105वें फूलडोल समारोह की भव्य शुरुआत, खड़े हनुमान जी की झांकी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

23 Sep 2026

खंडवा: ओंकारेश्वर में मासूम तनुष की मौत का मामला फिर गर्माया, दो महीने बाद न्याय के लिए थाने पहुंचा परिवार

23 Sep 2026

Video: लखनऊ के इस कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां किताबों से निकली आगे

23 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड हाईवे पर मूंगफली लदी डीसीएम में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

23 Sep 2026

रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे सरकारी भवन, VIDEO

23 Sep 2026

हिसार: परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

23 Sep 2026

रतिया: दुकानों पर नशा बिकने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से मिलने का लिया निर्णय

23 Sep 2026

टोहाना: बस स्टैंड के गेट पर तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, दो घायल

23 Sep 2026

वाराणसी में सड़क हादसा, युवा ठेकेदार की माैत के चक्काजाम; VIDEO

23 Sep 2026

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने दो स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

23 Sep 2026

Video: अयोध्या में चार्जशीट पर अधिवक्ता संघ की आपत्ति, डेढ़ घंटे चली बहस

23 Sep 2026

Video: कचहरी की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी; दो ट्रक पीएसी तैनात

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed