Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : More than 30 thousand devotees paid obeisance on the fifth day of Dera Baba Badbhag Singh Maidi Fair
{"_id":"65fc36613a51b5d7bf0d04cb","slug":"video-more-than-30-thousand-devotees-paid-obeisance-on-the-fifth-day-of-dera-baba-badbhag-singh-maidi-fair","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के पांचवें दिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के पांचवें दिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के पांचवें दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने शीश नवाया। मैड़ी मेला क्षेत्र में बाजार में दिनभर रौनक रही। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी जी बेरी साहिब में बाबा की समाधि पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका और पवित्र बेरी के पेड़ के दर्शन किए। इसके साथ ही तप स्थान गुरुद्वारा मंजी साहिब में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अरदासें करवाईं। पवित्र चरणगंगा में भी स्नान और धूने के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे। मेला में श्रद्धालु होली के दिन पवित्र निशान साहिब चढ़ाए जाने की रस्म देखने के लिए रुकना शुरू हो गए हैं। पूरा मेला क्षेत्र मिनी पंजाब में तब्दील होने लगा है। मेला क्षेत्र में संतों की तरफ से आने वाले भक्तों के लिए लंगर की सेवा की जा रही है। धार्मिक स्थल के मुख्य ग्रंथी तरसेम सिंह ने कहा कि जो भी यहां आता है, उसकी मुरादें पूरी होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।