{"_id":"65fd6764e4a0532cc807586f","slug":"video-now-vande-bharat-train-from-una-to-delhi-on-friday-also","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अब शुक्रवार को भी ऊना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अब शुक्रवार को भी ऊना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन के पहिये शुक्रवार को भी दौड़ने शुरू हो गए हैं। ट्रेन अब मंगलवार को बंद रहेगी। सप्ताह अंत के तीनों दिन इसकी सुविधा यात्रियों को मिलेगी। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रीगण साढ़े पांच घंटे के करीब यात्रा के बाद इसमें नई दिल्ली तक का सफर तय करते हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से इस शुक्रवार से इसे चलाने का फैसला लिया गया है। फिलहाल शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से सुबह 10:35 बजे तो दोपहर 1:25 बजे ऊना से दिल्ली के लिए चली। बीते दिनों यह सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार को बंद रहती थी। अब वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए चलेगी। रेलवे बोर्ड मंडल अंबाला के डीआरएम मनदीप भाटिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इसका संचालन शुक्रवार को किया जा रहा है। ट्रेन मंगलवार को बंद रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।