{"_id":"65fd12d43ace5b8e33080ba0","slug":"video-sata-vakata-bjaraga-thapata-para-janalva-hamal-mahal-ka-halta-bhatha-najaka-palsa-jaca-ma-jata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोते वक्त बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला, महिला की हालत बेहद नाजुक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोते वक्त बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला, महिला की हालत बेहद नाजुक, पुलिस जांच में जुटी
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बाबू नगला गांव में बृहस्पतिवार रात तकरीबन एक बजे घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करीब 60 साल के भोजराज और उनकी पत्नी चंद्रकली पर कई वार किए गए। घायल भोजराज ने हमले के बाद किसी तरह पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई डालचंद को जगाया और फिर पुलिस की जानकारी दी जा सकी। उनके दो बेटे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना पर दोनों बेटे भी गांव आ गए हैं। एसपी साउथ मानुष पारीक में घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्ध महिला की हालत ज्यादा गंभीर है। अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।