{"_id":"65fc11840dc18a0217016446","slug":"video-varanae-gathha-para-narama-hae-palbhata-ka-sapa-paratayasha-bhagavata-sarana-gagavara-ka-sara-kaha-tha-yaha-bta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वरुण गांधी पर नरम हुए पीलीभीत के सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के सुर, कह दी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वरुण गांधी पर नरम हुए पीलीभीत के सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के सुर, कह दी यह बात
पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से सपा से घोषित प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें वह पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर काफी भावात्मक नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं। अगर सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें पीलीभीत से चुनाव लड़ाना चाहेंगे तो वह बिना किसी से कुछ कहे, अपनी दावेदारी छोड़ देंगे। वह यह भी कह रहे हैं कि वरुण गांधी ही नहीं बल्कि उनकी बहन प्रियंका गांधी या भाई राहुल गांधी भी सपा मुखिया से इस तरह का अनुरोध करेंगे तो उन्हें पीलीभीत सीट छोड़ने में कोई गुरेज नहीं होगा। सोशल मीडिया पर वरुण गांधी को लेकर बयान वायरल होने के बाद भगवत सरन ने पलटी मार ली है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।