{"_id":"65fc3ee2da151d55780860a1","slug":"video-bthaya-kada-ka-aarapa-javatha-na-kae-kaii-khalsa-sanae-pachhatachha-ma-kaya-kaya-btaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं कांड के आरोपी जावेद ने किए कई खुलासे, सुनिए पूछताछ में क्या-क्या बताया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं कांड के आरोपी जावेद ने किए कई खुलासे, सुनिए पूछताछ में क्या-क्या बताया?
बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने गहन पूछताछ की। इसके बाद बदायूं में प्रेसवार्ता कर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जावेद घटनास्थल पर मौजूद था। पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसका बड़ा भाई साजिद बच्चा ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह बच्चों से नफरत करता था और कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि साजिद ने घटना वाले दिन चाकू भी खरीदा था।
घटना के दिन साजिद के साथ जावेद बाइक लेकर पहुंचा और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया। जब यह देखा कि उसने दो बच्चों की हत्या कर दी है तो वह बाइक लेकर भाग गया और घर पहुंचा। घर से दिल्ली के लिए चला गया। पता चला कि पुलिस उसको ढूंढ रही है तो वह बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।