Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sawai Madhopur Tiger Video Tigress Sultana seen again on Ganesh temple road
{"_id":"65fc1981557872c6e20e4b03","slug":"sawai-madhopur-tiger-video-tigress-sultana-seen-again-on-ganesh-temple-road-2024-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tiger Video: गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखी बाघिन सुल्ताना, पर्यटक देखते हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Video: गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखी बाघिन सुल्ताना, पर्यटक देखते हुए रोमांचित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 04:57 PM IST
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर की बाघिन टी-107 सुल्ताना एक बार फिर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग से गुजर रहे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। इस दौरान बाघिन टी-107 सुल्ताना त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को पार कर एक तरफ से दूसरी तरफ जंगल मे चली गई। बाघिन का मूवमेंट त्रिनेत्र गणेश मार्ग के आसपास में बना हुआ है।
दरअसल, बाघिन टी-107 सुल्ताना अपने शावकों के साथ त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर आ गई। बाघिन यहां अपने शावकों के साथ काफी देर तक सड़क पर चहलकदमी करती रही। करीब 10 मिनट बाघिन और शावकों का मूवमेंट सड़क के आस पास बना रहा, जिसके बाद बाघिन ने जंगल की ओर रूख कर लिया। हालांकि, बाघिन का मूवमेंट सड़क के आसपास वाले इलाके में ही बना हुआ है।
इस दौरान त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं में एक बारगी डर का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान करीब दस मिनट तक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाघिन के मूवमेंट की सूचना जैसे ही वन विभाग को मिली, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघिन की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। वहीं, रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश के दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने बाघिन और शावकों के इस मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। गौरतलब है कि बाघिन सुल्ताना कई मर्तबा जंगल के निकलकर त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर आ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।