{"_id":"68887b808353cc31250237c1","slug":"video-panic-due-to-the-arrival-of-python-in-dharun-village-swallowed-a-bitch-forest-department-rescued-it-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धरूं गांव में अजगर की दस्तक से दहशत, कुतिया को निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धरूं गांव में अजगर की दस्तक से दहशत, कुतिया को निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के विकास खंड बंगाणा की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं में मंगलवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब एक विशालकाय अजगर ने घर के बरामदे में बैठी एक कुतिया को अपना निवाला बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद अपने पोते योगेश के साथ सुबह करीब 5:00 बजे घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के एक कोने में बने बाथरूम के पास एक कुतिया बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक एक अजगर वहां आ गया और कुतिया पर हमला कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। आवाज सुनकर संध्या देवी की नींद टूटी और उन्होंने देखा तो अजगर कुतिया को निगल रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर कुते को निगल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पंच मीना कुमारी ने तत्काल बीट वन रक्षक को सूचना दी। इसके बाद ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता से अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। गनीमत यह रही कि इस भयावह घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराईं जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।