{"_id":"678ca4f96549be5f8801d31b","slug":"video-piles-of-garbage-near-the-bridge-connecting-raunkhar-between-talmehada-and-sohari-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तलमेहड़ा से सोहारी सड़क के मध्य बही रौनखर को जोड़ने वाली पुली के पास गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तलमेहड़ा से सोहारी सड़क के मध्य बही रौनखर को जोड़ने वाली पुली के पास गंदगी के ढेर
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते तलमेहड़ा बही मांजरू टकोली सोहारी सड़क के मध्य तलमेहड़ा बही के मध्य बनी सड़क पर पुली के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगाए जाने से वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। आस-पास के दुकानदारों सहित अन्य लोगों का कहना है कि लोग सुबह या शाम को अंधेरे का फायदा उठाकर इस पुली के नीचे घरों का कूड़ा कचरा सहित अन्य सामग्री इसी पुली के नीचे फेंक कर चले जाते हैं। जिससे हर दिन इस स्थान पर बदबू आती है। स्थानीय लोगों में राहुल धीमान, सोनू धीमान, नरेंद्र ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, अजय शर्मा , पिपू, साजन सहित अन्य लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान हल करवाया जाए। वहीं, पंचायत प्रधान राकेश धीमान और उप प्रधान अशोक शर्मा का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।