{"_id":"6a6f0e3f9d1cf156370e6c5b","slug":"video-sawan-third-sunday-devotees-throng-dhyunsar-mahadev-temple-talmehra-una-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: तलमेहड़ा स्थित सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, तीसरे रविवार लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: तलमेहड़ा स्थित सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, तीसरे रविवार लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:00 PM IST
Link Copied
जिला ऊना के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर, तलमेहड़ा बहीं में सावन माह के तीसरे रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
सावन के पवित्र माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में समाजसेवियों एवं शिव भक्तों की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई स्थानों पर लंगर लगाए गए। लंगरों में दाल-चावल, फल, जूस, मिष्ठान और अन्य प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भगवान शिव के दर्शन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।