Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Aam Aadmi Party district unit sent a memorandum to the CM regarding the natural disaster in Mandi district
{"_id":"6880b47f708a197141045d98","slug":"video-una-aam-aadmi-party-district-unit-sent-a-memorandum-to-the-cm-regarding-the-natural-disaster-in-mandi-district-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर अतिरिक्त उपयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में पार्टी के पदाधिकरियों ने केंद्र व राज्य सरकार से मिलकर हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को लेकर 1000 करोड रुपए का विशेष आपदा राहत पैकेज मुहैया करवाने की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने बताया कि मंडी में बीते दिनों आई आपदा के चलते भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा में कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं। ऐसे में सरकार को हिमाचल प्रदेश की विशेष रूप से मदद करनी चाहिए। पदाधिकारी ने बताया कि मंडी क्षेत्र में सड़क पुल स्कूल अस्पताल आदि को काफी नुकसान पहुंचा है इसके अलावा बिजली संचार व अन्य पेयजल व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं। ऐसे में सरकार को विशेष रूप से इन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष मदद करनी चाहिए। ताकि आपदा प्रभावितों को राहत मिल सके वह उनके पुनर्वास के लिए भी योजनाएं चलाई जा सके। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष पूर्ण चंद, राज्य प्रवक्ता सुषमा शर्मा, राज ठाकुर लोकसभा प्रभारी, मनोहर डडवाल, अभय चौधरी, दिलबाग सिंह, कृष्ण पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।