{"_id":"6a7046e8f8c224fe7204f467","slug":"video-una-electric-bus-service-started-mukesh-agnihotri-flags-off-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना से विभिन्न रूटों पर दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना से विभिन्न रूटों पर दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:14 PM IST
हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो के शुभारंभ के बाद अब ऊना से भी विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईएसबीटी ऊना से ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर ऊना से डेरा बाबा रूद्रानंद सहित अन्य निर्धारित रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की शुरुआत की गई। नई ई-बस सेवाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाली बस सेवा मिलेगी, वहीं डीजल वाहनों पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी बनाने पर जोर दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।