{"_id":"6adafe01ecf1e60b080d0a7b","slug":"video-una-police-cricket-tournament-drug-awareness-police-martyrs-day-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ ऊना पुलिस की पहल, पुलिस शहीदी दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ ऊना पुलिस की पहल, पुलिस शहीदी दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:56 AM IST
Link Copied
नशे के खिलाफ जंग में युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से ऊना जिला पुलिस की ओर से पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छठी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड झलेड़ा में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरे मैथ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें इससे दूर रखने में खेल प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना और मेहनत करने की आदत विकसित होती है। युवाओं को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
रायजादा ने कहा कि ऊना जिला पंजाब की सीमा से सटा होने के कारण नशे की चुनौती का सामना करता है। ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जिला पुलिस की पहल की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महावीर क्रिकेट क्लब ठठल और टीआरसी ऊना के बीच खेला गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा और डीएसपी मुख्यालय हेमराज वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।