{"_id":"6863dc704cd8de639e0c2065","slug":"video-una-swimming-training-camp-inaugurated-at-shine-swimming-pool-kutheda-khairla-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला में स्विमिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला में स्विमिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
जिला ऊना के युवाओं को स्विमिंग स्किल सीखने के लिए शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब व हिमाचल प्रदेश स्विमिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग जिला ऊना के उप निदेशक एचएएस विनय धीमान ने शिरकत की। जबकि बतौर विशेष अतिथि हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष राकेश वालिया, ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्षा रुपनीत कौर बेदी एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा मौजूद रहे । हिमाचली परंपरा अनुसार शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला के प्रबंधन निदेशक रशीद मोहम्मद ने मुख्य अतिथि विनय धीमान को हिमाचली टोपी हिमाचली शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय धीमान ने कहा कि खेल में अनुशासन हमारे खेल को और परिपक्व करके निखरता है। जो खिलाड़ी खेल के हर नियम का पालन करता है उसे ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है। प्रतिभागी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग ले। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद करने के बाद खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने लेंगे। ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रशीद मोहम्मद ने बताया कि जिला ऊना के बच्चों, युवाओं एवं स्विमिंग के 60 खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला में आयोजित किया गया है। इस मौके पर ऊना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, लाडली फाउंडेशन के राज्य सचिव कंचन रायजादा, नताशा नेगी, नेहा ठाकुर, कुठेडा खैरला पंचायत के पूर्व प्रधान सुभाष चंद, ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव रितेश अहुलवालिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।