{"_id":"6ab515df1f679b2c090a55e6","slug":"video-video-students-purse-stolen-after-car-window-is-smashed-in-una-hospital-parking-lot-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ऊना अस्पताल की पार्किंग में कार का शीशा तोड़कर छात्रा का पर्स उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ऊना अस्पताल की पार्किंग में कार का शीशा तोड़कर छात्रा का पर्स उड़ाया
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की पार्किंग में खड़ी कार से अज्ञात चोर काॅलेज छात्रा का पर्स चोरी कर ले गए। चोरों ने दिनदहाड़े कार की कंडक्टर साइड का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पर्स में दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, करीब एक हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। अस्पताल की पार्किंग में हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह करीब नौ बजे ऊना काॅलेज में एमए राजनीति शास्त्र की छात्रा अपने अन्य साथी विद्यार्थियों के साथ एनएसएस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची थी। सेवा कार्य पूरा करने के बाद दोपहर करीब एक बजे जब छात्रा और उसके साथी पार्किंग में खड़ी कारों के पास पहुंचे तो अल्टो कार का कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ मिला। कार की जांच करने पर छात्रा का पर्स गायब पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और छात्रा के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।