{"_id":"66c1d0983f9dc5662806347c","slug":"video-the-group-left-for-manimahesh-from-triloknath-with-the-chants-of-shiva","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिव की जयकारों के साथ त्रिलोकनाथ से मणिमहेश को रवाना हुआ जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिव की जयकारों के साथ त्रिलोकनाथ से मणिमहेश को रवाना हुआ जत्था
राज्य स्तरीय पोरी मेले के अंतिम दिन त्रिलोकनाथ से श्रद्धालुओं का एक जत्था मणिमहेश के लिए रवाना हो गया। जिसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और शिव की जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। छड़ी यात्रा के रवाना होने से पहले मणिमहेश के सभी श्रद्धालु एक स्थान पर एकत्रित हुए और जयकारे लगने लगे को देवी-देवताओं के चेलों को खेल आई। रविवार सुबह यह सभी श्रद्धालू भगवान त्रिलोकीनाथ से आशीर्वाद लेकर अपनी मन की मुरादों को लेकर 150 के करीब श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश की ओर रवाना हुआ। इसमें 40 से अधिक महिलाएं भी शामिल है। यह जत्था 16,800 फुट ऊंचे कुगती जोतकर होकर कदमताल कर पांच दिन बाद पवित्र झील मणिमहेश पहुंचेगी। इस दौरान सभी श्रद्धालु करीब 90 किमी के पथयात्रा में उबड़ खाबड़ रास्तों से होकर गुजरेंगे। जिनकी कुछ मुरादें पूरी हुई है तो कुछ श्रद्धालु मन्नतों को भी मन में संजोकर निकले हैं। जत्थे का पहला रात्रि पड़ाव थिरोट के समीप होगा। 19 अगस्त को रापे गांव के कुछ दूरी पर तो 20 अगस्त को को इनका तीसरा रात्रि पड़ाव खोलड़ु पधर से एक किमी आगे होगा। जबकि 21 अगस्त को केलिंग मंदिर और 22 अगस्त को अलियास और 23 को छठे दिन यह जत्था पवित्र झील मणिमहेश पहुंचेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।