Hindi News
›
Video
›
India News
›
Azam Khan and Akhilesh Khan meet at Azam Khan's residence. What is the significance of this meeting after thre
{"_id":"68e63838eedd7c16600cdc3e","slug":"azam-khan-and-akhilesh-khan-meet-at-azam-khan-s-residence-what-is-the-significance-of-this-meeting-after-thre-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Azam-Akhilesh Meeting: आजम खां के घर पहुंचे अखिलेश, 3 साल बाद मुलाकात के क्या मायने? Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Azam-Akhilesh Meeting: आजम खां के घर पहुंचे अखिलेश, 3 साल बाद मुलाकात के क्या मायने? Amar Ujala
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Wed, 08 Oct 2025 03:38 PM IST
Link Copied
सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। इसके बाद वह सीधे आजम खां के घर गए और उनसे मुलाकात की है। लगभग तीन साल बाद अखिलेश यादव की आजम खां से आमने-सामने मुलाकात हुई। उनके पहुंचते ही यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही तो वहीं पुलिस ने मीडिया कर्मियों को आजम के घर के बाहर ही रोक दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश की आजम खान से मुलाकात हुई तो उन्होंने हाथ मिलाया और गले लगाया. इस दौरान आजम खान से मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं ऐसे में अब यूपी की राजनीति में भूचाल के तौर पर देखा जा रहा है।यूपी की राजनीति में आजम खान अक्सर चर्चा में बने रहते है इस बार जब वो रिहा हुए तो रामपुर समेत उनसे जुड़ाव वाले इलाकों में समीकरण बदलता नाजर आया अब अखिलेश से मुलाकात के बाद समीकरण फिर बदला नजर या रहा है बता दे की आजम खान की गिनती वेस्ट यूपी में कद्दावर नेताओं में गिनी जाती है। वो मुस्लिम नेताओं में सबसे प्रभावशाली गिने जाते है। बरहाल हाल ही मायावती से मुलाकात की अटकलने और अब अखिलेश यादव का बयान आजम की वापसी को लेकर सपा समेंत विपक्षी पार्टिया सतर्क है। बता दे की अखिलेश यादव का काफिला जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा तो सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं की भीड़ नारे लगाती रही। जिले के सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहले से ही यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन मंगलवार से ही सतर्क था। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के घर के आसपास कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग ने भी इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव और आजम खां के बीच यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चलेगी। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।