Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bilaspur Bus Accident: Bus hit by landslide in Himachal, 4 members of the same family died.
{"_id":"68e5e2c5dd59ed2b83022a2c","slug":"bilaspur-bus-accident-bus-hit-by-landslide-in-himachal-4-members-of-the-same-family-died-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Bus Accident: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bilaspur Bus Accident: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 09:34 AM IST
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर निजी बस पर आ गिरा, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी राहुल लापता है। कृष्णा ट्रांसपोर्ट की बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। हादसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बरठीं में भल्लू पुल के पास हुआ। चट्टानों के साथ मलबा गिरने से बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जिससे सारा मलबा सीधे बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से सबसे पहले दो बच्चों आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में इन बच्चों की मां और दो चचेरे भाई और उनकी मां की माैत हो गई है। बस में सवार ज्यादातर लोग स्थानीय थे। देर रात तक मलबे और चट्टानों को जेसीबी से हटाने का काम जारी था। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे में चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है।
एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि बस को निकाल लिया गया है।बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।बस हादसे की सूचना मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर घायलों को जल्द स्वस्थ करें।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।