Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Band: Pappu Yadav, enraged over the insult during Bihar Band, gave clarification and made this shocking
{"_id":"686ec8ace97437fb5c080d42","slug":"bihar-band-pappu-yadav-enraged-over-the-insult-during-bihar-band-gave-clarification-and-made-this-shocking-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Band: बिहार बंद में हुए अपमान पर भड़के पप्पू यादव ने दी सफाई, कर दिया ये चौंकाने वाला दावा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Band: बिहार बंद में हुए अपमान पर भड़के पप्पू यादव ने दी सफाई, कर दिया ये चौंकाने वाला दावा!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
पटना में वोटर लिस्ट रिवीजन के विरोध में महागठबंधन के बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ गाड़ी में चढ़ने से रोका गया। अब इस पर सांसद ने सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई अपमान नहीं है। हालांकि धक्कामुक्की में उन्हें पीछे की तरफ थोड़ी चोट लग गई। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ उनका विचारधारा का रिश्ता है। बाकी कोसी और सीमांचल के साथ उनका गहरा संबंध है।
जनता से बड़ा कुछ भी नहीं होता। राहुल-तेजस्वी के ओपन ट्रक में चढ़ने पर रोके जाने को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सभी दलों के एक-एक नेता वहां पर मौजूद थे। किसी का नाम नहीं लिया गया था। हम तो गठबंधन में कहीं नहीं हैं। ऐसे में यह कौन-सा अपमान हो गया। इस दौरान उनका दर्द भी छलका, सांसद ने कहा, “मेरा दुर्भाग्य यह है कि कोरोना में दुनिया की मदद करो तो तब भी जीरो, बाढ़ में राजेंद्र नगर की मदद करो तब भी जीरो, सीमांचल कोसी से 7 बार संसदीय जीवन जीया। मैडम भी सांसद बनीं। इस क्षेत्र के साथ मेरा भावनात्मक रिश्ता है। इसी तरह कांग्रेस के साथ विचारधारा का रिश्ता है।”
पप्पू यादव ने आगे कहा कि जनता से बड़ा कुछ नहीं है, इसके लिए चाहे एक बार ही नहीं एक लाख बार भी अपमानित होना मंजूर है। मगर जिसके साथ रिश्ता है, वो क्या चाहता है यह सोचना पड़ता है। बता दें कि महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान पटना में बुधवार को पप्पू यादव भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे। महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने आयकर गोलंबर से शुरू हुए मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। राहुल और तेजस्वी ने एक ओपन ट्रक में सवार होकर मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान पप्पू यादव ने ट्रक में चढ़ने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक दिया।
इसी दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी ट्रक में नहीं चढ़ने दिया गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। बता दें कि पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए थे. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया. पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ ‘सचिवालय हॉल्ट‘ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उन्होंने रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।