सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   RG Tax Hospital: Patrick Pennsylvania, the father of RG Tax Stamp, made this big demand from Kolkata Court!

RG Kar hospital : आरजी कर पीड़िता के पिता ने कोलकाता कोर्ट से गुहार लगाते हुए कर दी ये बड़ी मांग!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 09 Jul 2025 12:31 AM IST
RG Tax Hospital: Patrick Pennsylvania, the father of RG Tax Stamp, made this big demand from Kolkata Court!
 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल बलात्कार और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर के दुखी माता-पिता ने सोमवार को शहर की एक अदालत में याचिका दायर कर अपराध स्थल पर दोबारा जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे 9अगस्त को 'नबन्ना अभियान'  और 14अगस्त को 'रिक्लेम द नाइट' प्रदर्शनों में शामिल होंगे। जो उस दर्दनाक घटना की पहली बरसी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में जनाक्रोश को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। पीड़िता के माता-पिता का यह फैसला न केवल उनके दर्द को दर्शाता है, बल्कि न्याय की लड़ाई में उनकी दृढ़ता को भी उजागर करता है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल बलात्कार और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर के पिता ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहां "हमें नहीं लगता कि केंद्रीय जांच ब्यूरो सभी दोषियों को पकड़ने के लिए उचित जांच कर रहा है। इसलिए यह ज़रूरी है कि हम अपने कानूनी सलाहकार के साथ सेमिनार हॉल में पहुंच सकें जहां यह सब हुआ। दोबारा वहां जाने से हमारे वकीलों को भविष्य की अदालती कार्यवाही के दौरान सवालों के जवाब देने में मदद मिलेगी। अपराध स्थल के बारे में कई सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें हमारे मौजूदा वकील ने नहीं देखा है।" आगे उन्होंने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने उन्हें घटनास्थल पर दोबारा जाने की अनुमति लेने के लिए सियालदह अदालत से संपर्क करने का निर्देश दिया था।आपको बता दें कि पीड़िता के पिता ने कहा, "हमने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और गरमागरम बहस के बाद इसे सीजेएम सियालदह को भेज दिया गया। सीजेएम ने कहा कि इस मामले की लिस्टिंग के 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करनी होगी। हम क्राइम सीन पर नहीं जाएंगे, हमारे वकीलों की टीम जाएगी... संदीप घोष और अभिजीत मंडल दोनों कोर्ट में मौजूद रहेंगे... सीबीआई और राज्य सरकार के वकील भी वहां मौजूद रहेंगे। अगर आप सरकार के खिलाफ कुछ भी कहेंगे, तो वे आपके साथ कुछ करेंगे। हम अपनी लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखेंगे।"

पिछले साल, मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य संदीप घोष पर अपराध स्थल के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था, जब उनके हस्ताक्षर वाला एक आधिकारिक पत्र, जो 10अगस्त को जारी हुआ था, ऑनलाइन सामने आया। इस पत्र में अस्पताल के हर विभाग में "तत्काल" नवीकरण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा, पुलिस जांच को लेकर भी सवाल उठे, जब एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ, जिसमें पीड़िता का शव मिलने के बाद अपराध स्थल पर भीड़ दिखाई दी। पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि पीड़िता के शव के आसपास "40फीट का क्षेत्र" घेर लिया गया था, लेकिन पीड़िता के माता-पिता ने इन दावों का खंडन किया। इस साल जनवरी में सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हालांकि, पीड़िता के माता-पिता ने मामले की आगे की जांच के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। द हिंदू के साथ पहले हुई बातचीत में, परिवार ने सीबीआई की चल रही जांच पर असंतोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

खरगे ने किया राष्ट्रपति का अपमान? गौरव भाटिया ने कांग्रेस को घेरा

08 Jul 2025

MP Rain-Flood Update: Jabalpur से लेकर भोपाल तक बारिश का कहर! Bargi Dam के खोले गए गेट | Ujjain

08 Jul 2025

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बदला मौसम, कब होगी भयंकर बारिश? IMD Alert | Monsoon

08 Jul 2025

Operation Sindoor: पाकिस्तान में राफेल गिरा या नहीं! फ्रांसीसी रिपोर्ट ने खोला काला-चिट्ठा

08 Jul 2025

Gopal Khemka Murder: खेमका हत्याकांड में Police का एक्शन, शूटर का साथी ढेर | Top News | Bihar

08 Jul 2025
विज्ञापन

Weather Forecast 08 July 2025: जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम | Amar Ujala

08 Jul 2025

Weather Update: कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट! Heavy Rainfall Alert

08 Jul 2025
विज्ञापन

Purnia Family Murder News : पूर्णिया हत्याकांड पर विधायक ने बताया कैसे हुई 5 लोगों की निर्मम हत्या!

08 Jul 2025

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: सोनम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राजा के परिजन!

08 Jul 2025

Rajshree More-MNS Leader Son Feud: राजश्री मोरे के साथ MNS नेता के बेटे ने क्यों की बदसलूकी?

08 Jul 2025

Purnia Family Murder News : बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी!

08 Jul 2025

Nishikant Dubey on Language Row: निशिकांत के बयान पर कांग्रेस की एंट्री ने बढ़ाई सियासी टेंशन !

08 Jul 2025

बिहार में आकाश आनंद बिगड़ेंगे तेजस्वी का सीएम वाला प्लान?

07 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: नहीं दे पाएंगे वोट अगर भूल गए ये काम! चुनाव आयोग का निर्देश जान लीजिए

07 Jul 2025

ट्रंप ने फिर दी टैरिफ वाली धमकी, चीन ने किया पलटवार

07 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: Election Commission के ऑफिस पहुंचे Asaduddin Owaisi | Supreme Court

07 Jul 2025

Weather Update: 3 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! हवाओं से बचके रहना

07 Jul 2025

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका का खानदान किसके निशाने पर? क्यों हो रही सबकी हत्या

07 Jul 2025

Elon Musk New Party: ट्रंप मस्क की नई पार्टी के एलान पर भड़के, जानें क्या-क्या कहा?

07 Jul 2025

British F-35 Fighter Jet Video: 21 दिन से खराब पड़ा 940 करोड़ का F-35 फाइटर जेट

07 Jul 2025

Himachal Heavy Rain & Cloudburst: हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मंडी में फिर फटा बादल, भारी नुकसान

07 Jul 2025

Himachal Rain & Cloudburst Update: मंडी में भारी तबाही, अब तक 78 लोगों की मौत, 37 लोग लापता।

07 Jul 2025

Uttarakhand Heavy Rain-Cloudburst: पहाड़ो पर प्रलय! उत्तराखंड में भूस्खलन और बारिश से आफत | Weather

07 Jul 2025

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में गर्मी के बीच जमकर बरसे बदरा | IMD Alert | Monsoon

07 Jul 2025

Israel Attack On Yemen: इस्राइल ने अब यमन पर किया हमला, एयरस्ट्राइक में.. | Amar Ujala |

07 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: Voter List विवाद पर Supreme Court पहुंची RJD, Chirag ने कही ये बात

07 Jul 2025

Gopal Khemka Murder Case: आखिर मिल ही गया गोपाल खेमका का कातिल?जानिए कौन है अजय वर्मा?

07 Jul 2025

Bihar Muharram Juloos: ताजिया के दौरान बिहार में कई शहरों में बवाल, कई घायल |

07 Jul 2025

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में रात भर से झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी मानसून अलर्ट। IMD Alert

07 Jul 2025

Ujjain Muharram Video: जुलूस के समय उज्जैन में बवाल, 16 के खिलाफ केस दर्ज; देखें हुड़दंग का वीडियो

07 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed