सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Forecast 09 July 2025: Know what will be the weather of your city | Amar Ujala

Weather Forecast 09 July 2025: जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 09 Jul 2025 05:04 AM IST
Weather Forecast 09 July 2025: Know what will be the weather of your city | Amar Ujala
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। अनूपपुर में पुल टूटने से कार बह गई। इसमें ‎पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई।‎ आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की वजह से नर्मदा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मंगलवार को जलस्तर बढ़ने के बाद छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए हैं। दमोह में सतधरू और साजली बांध के तीन-तीन गेट, सारणी में सतपुड़ा डैम के 7 गेट 5-5 फीट तक खोल दिए गए हैं। जबलपुर के आसपास हो रही लगातार बारिश के चलते सिर्फ 3 दिन के भीतर ही बरगी बांध प्रबंधन को डैम के 17 गेट खोलने पड़े।


मंगलवार को एक बार फिर बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है। हवा के ऊपरी हिस्सों में एक द्रोणिका रेखा दक्षिण राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश के बीच से होकर गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा होती रहेगी। विशेषकर पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, भोपाल संभाग के राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। आज सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला,बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम और बैतूल में अति भारी बारिश का अलर्ट है। बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक मध्य प्रदेश, 8 जुलाई को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलावा 8 और 9 जुलाई को विदर्भ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई तक और पंजाब-हरियाणा में 8 जुलाई तक इसी तरह की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में अगले 6-7 दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली की सड़कों पर पुरानी गाड़ियों को बड़ी राहत, 1 नवंबर तक टला प्रतिबंध

08 Jul 2025

ट्रंप ने 14 देशों पर लगाया टैरिफ, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कब बनेगी बात?

08 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में अरविंद केजरीवाल की रणनीति दोहरा रहे तेजस्वी यादव?

08 Jul 2025

2.5 मिनट में 10 राउंड फायरिंग, जानें कितनी घातक है ATAGS तोप?

08 Jul 2025

खरगे ने किया राष्ट्रपति का अपमान? गौरव भाटिया ने कांग्रेस को घेरा

08 Jul 2025
विज्ञापन

MP Rain-Flood Update: Jabalpur से लेकर भोपाल तक बारिश का कहर! Bargi Dam के खोले गए गेट | Ujjain

08 Jul 2025

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बदला मौसम, कब होगी भयंकर बारिश? IMD Alert | Monsoon

08 Jul 2025
विज्ञापन

Operation Sindoor: पाकिस्तान में राफेल गिरा या नहीं! फ्रांसीसी रिपोर्ट ने खोला काला-चिट्ठा

08 Jul 2025

Gopal Khemka Murder: खेमका हत्याकांड में Police का एक्शन, शूटर का साथी ढेर | Top News | Bihar

08 Jul 2025

Weather Forecast 08 July 2025: जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम | Amar Ujala

08 Jul 2025

Weather Update: कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट! Heavy Rainfall Alert

08 Jul 2025

Purnia Family Murder News : पूर्णिया हत्याकांड पर विधायक ने बताया कैसे हुई 5 लोगों की निर्मम हत्या!

08 Jul 2025

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: सोनम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राजा के परिजन!

08 Jul 2025

Rajshree More-MNS Leader Son Feud: राजश्री मोरे के साथ MNS नेता के बेटे ने क्यों की बदसलूकी?

08 Jul 2025

Purnia Family Murder News : बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी!

08 Jul 2025

Nishikant Dubey on Language Row: निशिकांत के बयान पर कांग्रेस की एंट्री ने बढ़ाई सियासी टेंशन !

08 Jul 2025

बिहार में आकाश आनंद बिगड़ेंगे तेजस्वी का सीएम वाला प्लान?

07 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: नहीं दे पाएंगे वोट अगर भूल गए ये काम! चुनाव आयोग का निर्देश जान लीजिए

07 Jul 2025

ट्रंप ने फिर दी टैरिफ वाली धमकी, चीन ने किया पलटवार

07 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: Election Commission के ऑफिस पहुंचे Asaduddin Owaisi | Supreme Court

07 Jul 2025

Weather Update: 3 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! हवाओं से बचके रहना

07 Jul 2025

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका का खानदान किसके निशाने पर? क्यों हो रही सबकी हत्या

07 Jul 2025

Elon Musk New Party: ट्रंप मस्क की नई पार्टी के एलान पर भड़के, जानें क्या-क्या कहा?

07 Jul 2025

British F-35 Fighter Jet Video: 21 दिन से खराब पड़ा 940 करोड़ का F-35 फाइटर जेट

07 Jul 2025

Himachal Heavy Rain & Cloudburst: हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मंडी में फिर फटा बादल, भारी नुकसान

07 Jul 2025

Himachal Rain & Cloudburst Update: मंडी में भारी तबाही, अब तक 78 लोगों की मौत, 37 लोग लापता।

07 Jul 2025

Uttarakhand Heavy Rain-Cloudburst: पहाड़ो पर प्रलय! उत्तराखंड में भूस्खलन और बारिश से आफत | Weather

07 Jul 2025

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में गर्मी के बीच जमकर बरसे बदरा | IMD Alert | Monsoon

07 Jul 2025

Israel Attack On Yemen: इस्राइल ने अब यमन पर किया हमला, एयरस्ट्राइक में.. | Amar Ujala |

07 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: Voter List विवाद पर Supreme Court पहुंची RJD, Chirag ने कही ये बात

07 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed