Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Chirag Paswan increased the difficulties of NDA and Mukesh Sahni increased the difficulti
{"_id":"68e6144770eb7e948f0b231b","slug":"bihar-election-2025-chirag-paswan-increased-the-difficulties-of-nda-and-mukesh-sahni-increased-the-difficulti-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025:चिराग पासवान ने NDA की और मुकेश सहनी ने 'INDIA' की ऐसे बढ़ाई मुश्किलें।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025:चिराग पासवान ने NDA की और मुकेश सहनी ने 'INDIA' की ऐसे बढ़ाई मुश्किलें।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 01:05 PM IST
बिहार चुनाव की तारीखें सामने आते ही बिहार में सीट बंटवारे पर घमासान दिख रहा है। NDA हो या महागंठबंधन दोनों दलों के युवा नेता अपने अधिकार के लिए जमकर तेवर दिखा रहे हैं। कोई ज्यादा सीट मांग रहा है तो कोई चुनाव के नतीजों से पहले ही उप मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहा है। ऐसे में दोनों धड़ों की मुश्किल बढ़ गई है। आईए आपको बताते हैं NDA और महागंठबंधन के उन दो दिग्गज युवा नेताओं के बारे में जिन्हें मनाने के लिए पटना से दिल्ली तक खूब कसरत हो रही है। तो जैसा कि NDA और महागठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है. तो आप को बता दें भाजपा और चिराग पासवान के बीच सीटों की संख्या पर तकरार चल रही है, वहीं महागठबंधन में मुकेश सहनी डिप्टी सीएम पद पर अड़े हुए हैं. दोनों गठबंधन आज निर्णायक बैठक में बड़े फैसले ले सकते हैं. दोनों गठबंधनों में लगातार बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है, हालांकि डिप्टी सीएम पद को लेकर मुकेश सहनी के अड़ियल रुख ने समीकरण बिगाड़ दिए हैं. उधर, NDA में चिराग पासवान की मांगों से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस बीच चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा- “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं. बिहार में हर सीट जनता के सम्मान की सीट है.” राज्य की सियासी फिजा में इस वक्त ‘कौन बनेगा डिप्टी सीएम’ और ‘किसे मिलेगी कितनी सीट’. ये दो सवाल हर चर्चा के केंद्र में हैं. चिराग ने वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई जैसे अपने प्रभाव वाले जिलों में 2-2 सीटों की दावेदारी जताई है. इसके अलावा, उन्होंने गोविंदगंज सीट पर भी दावा ठोका है, जहां से फिलहाल भाजपा विधायक हैं. भाजपा की ओर से धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और मंगल पांडेय ने उनसे मुलाकात कर स्थिति संभालने की कोशिश की है, हालांकि अंतिम फैसला भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर होगा.N
DA के भीतर चिराग की चार प्रमुख मांगें जान लीजिए।
2024 लोकसभा में जीती गई 5 सीटों के प्रदर्शन के अनुरूप विधानसभा में सम्मानजनक हिस्सेदारी.
2020 विधानसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत को सीट बंटवारे का आधार बनाना.
LJP(R) की जीती हुई हर लोकसभा सीट के तहत कम से कम दो विधानसभा सीटें मिलें.
गोविंदगंज सहित कुछ सीटों पर LJP(R) नेताओं के लिए दावा सुनिश्चित किया जाए।
सहनी डिप्टी CM पद पर अड़े
दूसरी ओर, महागठबंधन की सीट शेयरिंग लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन डिप्टी सीएम पद पर मुकेश सहनी का अड़ियल रुख बना हुआ है. सूत्र बताते हैं कि सहनी ने पिछले तीन महीनों में 27 बार खुद को डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात दोहराई है. कांग्रेस और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी इसके विरोध में हैं. वहीं सहनी ने हाल ही में कहा था, “सीट शेयरिंग फाइनल है, कल तक सबके सामने ऐलान कर देंगे. कौन सी पार्टी कितनी सीट लड़ेगी, मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री कौन होगा, सब साफ हो जाएगा.” VIP चीफ का दावा है कि उनकी पार्टी लगभग 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वह डिप्टी सीएम पद के लिए अंतिम विकल्प होंगे. इन सबके बीच आज बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार के चुनावी समीकरणों पर चर्चा होगी. राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि सीट शेयरिंग को लेकर आज कोई बड़ा एलान संभव है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।