{"_id":"68e9f69c5c2001bc0d056c36","slug":"bjp-has-released-its-list-of-41-candidates-see-the-full-list-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"BJP ने कर दी 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी? देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP ने कर दी 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी? देखें पूरी लिस्ट
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 11 Oct 2025 11:48 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर सीट बंटवारे पर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस बीच भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस सूची ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है और जल्द ही इसे औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, यह लिस्ट भाजपा के आंतरिक सर्वे और संगठनात्मक समीकरण के आधार पर तैयार की गई है। इसमें कई मौजूदा विधायक, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ चेहरे शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने ‘दोबारा मौका’ देने का फैसला किया है।
भाजपा की ओर से इस सूची की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की जाएगी।
भाजपा प्रवक्ताओं ने इसे “सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह” बताते हुए कहा कि, “भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। अंतिम निर्णय दिल्ली में बैठे शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा और उसी के बाद नामों की औपचारिक घोषणा होगी।”
हालांकि, अमर उजाला की टीम ने जब कुछ मौजूदा भाजपा विधायकों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि “हमारी तैयारी पूरी है, जैसे ही पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलेगी, हम नामांकन दाखिल कर देंगे।”
वायरल सूची के मुताबिक, भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों को एक बार फिर मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसमें संजय सरावगी (दरभंगा), नितिन नवीन (बांकीपुर), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), सुनील कुमार (बिहारशरीफ) और रेणु देवी (बेतिया) जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
वहीं, पार्टी ने कुछ सीटों पर नए चेहरों को भी मौका देने का संकेत दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सर्वे रिपोर्ट में जिन विधायकों का परफॉर्मेंस और ग्राउंड कनेक्शन मजबूत पाया गया, उन्हें दोबारा टिकट देने पर सहमति बनी है।
एनडीए में भाजपा, जेडीयू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (मांझी) और लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान) के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी।
सूत्रों के अनुसार, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ मांगों के कारण फॉर्मूला फाइनल नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “एनडीए में सबकुछ पॉजिटिव है। जल्द ही सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। लगभग सबकुछ फाइनल हो चुका है।” इस बयान से यह संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा और जेडीयू के बीच सीटों का फार्मूला तय हो चुका है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।
सूत्रों द्वारा साझा सूची में जिन नामों को संभावित उम्मीदवार बताया गया है, उनमें कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
क्रमांक विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार
1 पारू अशोक कुमार सिंह
6 हाजीपुर अवधेश सिंह
11 बिहारशरीफ सुनील कुमार
17 पूर्णिया विजय खेमका
18 कटिहार तारकिशोर प्रसाद
21 दरभंगा संजय सरावगी
31 बांकीपुर नितिन नवीन
29 बेतिया रेणु देवी
40 बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
13 झंझारपुर नीतिश मिश्र
इस सूची में शामिल कई नाम ऐसे हैं जो पिछले चुनावों में भी भाजपा के टिकट पर विजयी रहे थे और अब पार्टी ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए दोबारा मौका दिया है।
भाजपा की यह वायरल लिस्ट भले ही आधिकारिक न हो, लेकिन इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी ने अपने पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। अब बस केंद्रीय समिति की बैठक का इंतजार है, जिसके बाद बिहार में एनडीए की पहली औपचारिक उम्मीदवार सूची जारी होगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल नामों को लेकर भाजपा समर्थकों में उत्साह और विपक्षी खेमे में बेचैनी दोनों देखी जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-सी सीट से कौन मैदान में उतरता है पर इतना तय है कि बिहार की सियासत अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।