Hindi News
›
Video
›
India News
›
BJP President Election: The process of election of state presidents is underway but there is a problem regardi
{"_id":"68628fca6e3915944b0117d0","slug":"bjp-president-election-the-process-of-election-of-state-presidents-is-underway-but-there-is-a-problem-regardi-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"BJP President Election: राज्यों के अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया जारी लेकिन यूपी अध्यक्ष पर फंसा पेंच।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP President Election: राज्यों के अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया जारी लेकिन यूपी अध्यक्ष पर फंसा पेंच।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Mon, 30 Jun 2025 06:53 PM IST
Link Copied
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सियासी तैयारी जोरों पर है. बीजेपी के नए अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए पिछले तीन दिनों से दिल्ली में जबरदस्त सियासी माथापच्ची हो रही है. महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल और तेलंगाना के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और एक जुलाई को बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है, लेकिन मामला उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को लेकर फंसा हुआ है. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 राज्यों में संगठन चुनाव पार्टी के लिए जरूरी है. ऐसे में 14 राज्यों में बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है, चार प्रदेशों में सोमवार को नामांकन भरे जाएंगे और पांच राज्यों में जल्द प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
इस कड़ी में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड समेत देश के नौ राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए बैठकों का सिलसिला चल रहा है.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन को लेकर पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक चुनाव की निगरानी के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किए हैं. पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, महाराष्ट्र की केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और उत्तराखंड के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी सौंपी है.वहीं, अब महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल और तेलंगाना के नए प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरे जाएंगे. इसके बाद मंगलवार को इन चारों राज्यों में बीजेपी अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया जा सकता है. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं और अब उनकी जगह पर नया चेहरा लाने की तैयारी है.
प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा है.महाराष्ट्र में वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हान को मौका दिए जाने की संभावना है. ऐसे ही हिमाचल प्रदेश के लिए बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे. उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष की कमान फिलहाल महेंद्र भट्ट के हाथ में है और उनका कार्यकाल पूरा हो गया है. ऐसे में महेंद्र भट्ट को एक और कार्यकाल या फिर किसी नए चेहरों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है.बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है. 2020 में उन्हें बीजेपी की बागडोर सौंपी गई थी और पिछले साल जून में विस्तार दिया गया था. ऐसे में जेपी नड्डा की जगह पर नए अध्यक्ष का चुनाव करना है, जिसके लिए सियासी कसरत पार्टी ने शुरू कर दी है. पार्टी के संविधान के अनुसार, बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता, जब तक कि 50 फीसदी से अधिक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव पूरे न हो जाएं.देश में 37 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें से कम से कम 19 राज्यों में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होती है. बीजेपी ने संगठन इकाइयों में से 14 राज्य संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है. उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े और अहम राज्यों में भी बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव होने बाकी है, जिसमें से हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।