सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi Air Pollution Protest: Delhi Police attacked during protest, slogans raised in support of slain Naxalite

Delhi Air Pollution Protest: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर अटैक,मारे गए नक्सली हिडमा के लगे नारे

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Mon, 24 Nov 2025 11:29 AM IST
Delhi Air Pollution Protest: Delhi Police attacked during protest, slogans raised in support of slain Naxalite
दिल्ली में इंडिया गेट पर उस समय हालात असामान्य हो गये जब वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए किया गया विरोध-प्रदर्शन मारे गये नक्सली कमांडर 'हिडमा अमर रहे' के नारों से गूंज उठा। इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे। प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे। मगर आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पैपर स्प्रे कर दिया, जिससे तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4.30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के सी-हेक्सागन जमा हुए। वह वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट को लेकर विरोध जता रहे थे। कुछ देर बाद प्रदर्शन करने वाले नक्सली हिडमा के पक्ष में नारेबाजी करने लगे।

वहां मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देश का पालन नहीं किया और नारेबाजी करते रहे। उसके बाद पुलिस प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने लगी। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हल्की झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेपर स्प्रे किए जाने से तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने आंखों में जलन की शिकायत की। उन्हें तुरंत पास के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी दिक्कत आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने हिंसक व्यवहार और पुलिस बल पर हमले को लेकर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी शिकायत शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से रखें, ताकि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित न हो। घटना के बाद इंडिया गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है और साथ ही प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है. ऐसे में दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जहां लगातार AQI 400 के पार है और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. प्रदूषण की वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है.दिल्ली के जिन इलाकों का AQI 400 के पार है. 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

G-20 Update: G20 में छाई रही PM Modi–Meloni की जुगलबंदी, इन मुद्दों पर हुई बात | Amar Ujala

24 Nov 2025

World Breaking: इस्राइल का बेरूत पर हमला | Amar Ujala | Hezbollah

24 Nov 2025

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण गंभीर, आई ये चेतावनी! | Delhi AQI Today | Delhi AQI

24 Nov 2025

भारत की बेटियों ने एक बार फिर रचा इतिहास, ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की जीत

23 Nov 2025

कोटा की अरुंधति चौधरी बनीं वर्ल्ड चैंपियन, बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण पदक

23 Nov 2025
विज्ञापन

अरुण चतुर्वेदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंचायत और निकाय चुनाव पर दी जानकारी

23 Nov 2025

Rajasthan: 200 किमी लंबी ‘वेदांता टूर डी थार’ अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का सफल आयोजन

23 Nov 2025
विज्ञापन

Alwar News: PG के छात्रों ने रात में किया बवाल, लाठी-डंडे और पथराव से दहशत

23 Nov 2025

NCB Action on Drugs: नई दिल्ली से 262 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार; अमित शाह ने दी जानकारी

23 Nov 2025

Smriti-Palash Marriage Postponed: अचानक टली मंधाना और पलाश की शादी, क्या है कारण? देखिए वीडियो

23 Nov 2025

'आपके पास वोट है, मेरे पास फंड',अजित पवार के बयान पर सियासी बवाल

23 Nov 2025

G20 Summit 2025: 'हमारी दोस्ती अमर रहे',G20 में पीएम मोदी से ऐसा कौन बोल गया?

23 Nov 2025

Tejas Crash: नमांश स्याल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, पत्नी का वीडियो भावुक कर देगा!

23 Nov 2025

Dubai Tejas Crash: तेजस का वो सच जिससे पाकिस्तान भी डरता है!

23 Nov 2025

Weather Update: 5 दिन इन राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट! जानें यूपी-बिहार का हाल

23 Nov 2025

Delhi Blast: मौलाना मदनी का भड़काऊ बयान, सरकार पर उगला जहर

23 Nov 2025

Kriti Sanon ने Delhi Air Pollution पर दिया बड़ा बयान, जताई चिंता | Delhi AQI Today | Delhi AQI

23 Nov 2025

Delhi-NCR Work From Home: दिल्ली-NCR में होगा वर्क फ्रॉम होम! प्रदूषण के बीच क्या है एडवाइजरी?

23 Nov 2025

Smriti Mandhana के संगीत पर पहुंचे दिग्गज, दूल्हे की एंट्री ने जीता दिल! | Amar Ujala

23 Nov 2025

SRK On Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर पहली बार क्या बोले शाहरुख खान? | Amar Ujala | Top News

22 Nov 2025

Alwar News: अलवर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लूट, 3 नकाबपोश बदमाश एक लाख नकदी और आधा किलो सोना लेकर फरार

22 Nov 2025

Kota News: 9वें फ्लोर से गिरकर छात्र की मौत, मोबाइल पर बातचीत के दौरान हादसा

22 Nov 2025

Begusarai Encounter: बिहार में अपराधियों का एनकाउंटर शुरू, गृह मंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी

22 Nov 2025

Donald Trump-Zohran Mamdani: डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी के बहाने शशि थरूर ने राहुल गांधी को दी नसीहत !

22 Nov 2025

बिहार में नई सरकार का हुआ गठन, अशोक चौधरी ने संभाला ग्रामीण विभाग

22 Nov 2025

सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलने पर विपक्ष क्यों हुआ आगबबूला

22 Nov 2025

Bengaluru ATM Cash Van Robbery: बंगलूरू पुलिस ने 7 करोड़ की लूट को 54 घंटे में कैसे सुलझाया? तीन गिरफ्तार

22 Nov 2025

BMC Election 2025: बीएमसी चुनाव में अकेले लड़ेगी कांग्रेस! राज ठाकरे के साथ गठबंधन करने से किया इनकार

22 Nov 2025

मंत्री बनते ही दीपक प्रकाश का बड़ा फैसला, इस मुद्दे पर लिया निर्णय

22 Nov 2025

Akbar-Tipu Sultan Controversy : इतिहास की किताबों में अकबर-टीपू नहीं रहे 'महान' मचा सियासी बवाल!

22 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed