सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi CM Rekha Gupta Attacked: Why was CM Rekha Gupta attacked? He's in front of me! | Delhi CM

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: CM Rekha Gupta पर क्यों हुआ हमला? वजह आई सामने! | Delhi CM

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Wed, 20 Aug 2025 12:11 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta Attacked: Why was CM Rekha Gupta attacked? He's in front of me! | Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। सिविल लाइंस थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।बुधवार की सुबह को मुख्यमंत्री आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान यह अप्रत्याशित घटना घट गई। एक व्यक्ति परिसर में कार्यक्रम में पहुंचा। उसने सीएम को कुछ कागज दिए, इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। साथ ही हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। हमलावर ने मुख्यमंत्री के साथ गंभीर शारीरिक झड़प करने का भी प्रयास किया।वहीं, मामले में शुरुआत में सीएम को थप्पड़ मारने की बात सामने आई थी, बाद में यह बात सामने आई कि मुख्यमंत्री को पत्थर फेंकर मारने का प्रयास किया गया था। वहीं, घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ चश्मदीद भी सामने आए हैं।

'वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया'
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि "यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला को लेकर शख्स शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मची थी, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया था। यह गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

130th Constitutional Amendment Bill: लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी सरकार

20 Aug 2025

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल के कुल्लू और मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान

20 Aug 2025

Mumbai Monorail Breaks Down: मुंबई में बारिश के बीच फंसी मोनोरेल, क्रेन से निकाले गए यात्री

20 Aug 2025

Vice President Election: बी. सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने इस वजह से उतारा! जानें क्यों हैं खास

19 Aug 2025

Archana Tiwari Missing Case: मिल गई ट्रेन से गायब अर्चना, मां को किया था कॉल

19 Aug 2025
विज्ञापन

China-India के बीच Fertilisers, Rare Earths, Tunnel Boring पर हुई डील| Wang Yi l India-China Meeting

19 Aug 2025

India-China Meeting: चीन ने Trump को जमकर घेरा, S. Jaishankar से क्या बोले चीनी विदेश मंत्री? | US

19 Aug 2025
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा हलफनामा तो भड़क उठी प्रियंका गांधी, दागे कई सवाल

19 Aug 2025

राहुल गांधी की कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर! बाल-बाल बचा जवान

19 Aug 2025

Nitish Cabinet Decision: छात्रों के लिए CM नीतीश का एलान, परीक्षा फीस फ्री कर दी

19 Aug 2025

Vice President Election: सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने क्यों चुना? सीपी राधाकृष्णन के लिए चुनौती

19 Aug 2025

SC Verdict on Stray Dogs: दिल्ली में MCD टीम पर डॉग लवर्स ने किया हमला, पिंजरे से कुत्तों को छुड़वाया

19 Aug 2025

India-Pakistan Ceasefire: Trump ने जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद फिर लिया भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट

19 Aug 2025

Zelensky-Trump Meeting: पुतिन की ट्रंप ने कर दी चुगली! पूरी दुनिया ने सुन लिया

19 Aug 2025

Trump Zelensky Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होगा? ट्रंप जल्द बुलाएंगे त्रिपक्षीय बैठक।

19 Aug 2025

जेलेंस्की से मुलाकात में ट्रंप को पसंद आई कौन सी बात?

19 Aug 2025

Rahul Gandhi Slams Election Commission: नेता विपक्ष ने कहा सरकार बनी तो CEC पर लेंगे एक्शन। SIR

19 Aug 2025

NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन के खिलाफ विपक्ष उतारेगा कैंडिडेट

19 Aug 2025

Shubhanshu Shukla Meets PM Modi: ISS से लौटकर शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की बातचीत। Full Video

19 Aug 2025

New Vice President: सीपी राधकृष्णन PM का मास्टरस्ट्रोक,राहुल गांधी की कैसे बढ़ी मुश्किल ?

19 Aug 2025

PM Modi- Shubhanshu Shukla Meeting: पीएम मोदी से शुभांशु से ISS में बिताए पल के अनुभव साझा किए।

19 Aug 2025

Trump Meeting: रूस-यूक्रेन के बीच किसने लगाई आग, सामने आया ये नाम! | Amar Ujala | World

19 Aug 2025

INDIA Alliance News: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विचार

19 Aug 2025

Delhi Yamuna Flood: यमुना खतरे के निशान के पार, हथिनीकुंड के सारे गेट खोले गए

19 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: खीरगंगा से आए 14 लाख टन मलबे में दब गया धराली

19 Aug 2025

Meerut Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में NHAI की कार्रवाई

19 Aug 2025

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद की दावेदारी से दक्षिण भारत में बीजेपी ने बदला समीकरण ?

18 Aug 2025

धनखड़ के बाद अब सीपी राधाकृष्णन, भाजपा की बदली रणनीति की क्या है वजह?

18 Aug 2025

Shubhanshu Shukla: आज शुभांशु करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात; सरकार ने संसद में रखा विशेष चर्चा का प्रस्ताव

18 Aug 2025

Ethanol Blending Petrol Explained: क्या आपकी गाड़ी की बैंड बजा देगा E20 Petrol?

18 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed