सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Himachal Pradesh Cloud Burst: Heavy damage due to cloud burst in Kullu and Mandi of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल के कुल्लू और मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 20 Aug 2025 04:06 AM IST
Himachal Pradesh Cloud Burst: Heavy damage due to cloud burst in Kullu and Mandi of Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में बारिश-भूस्खलन से तबाही का दौर जारी है। कुल्लू और मंडी में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कुल्लू जिले की लगघाटी के भूभू जोत में बादल फटने से कड़ौन पंचायत में दो मकान, दो पुल और तीन दुकानें बह गई हैं। करीब 15 परिवारों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि बह गई है। कुल्लू-कालंग सड़क आवाजाही के लिए बंद हो गई है। इससे दुर्गम चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। 

भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क भी बंद हो गई है। क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। कुल्लू की पार्वती घाटी के रशोल गांव के पास भूस्खलन में एक शेड ध्वस्त हो गया। इसमें नेपाल मूल की महिला दीपा (45) की दबने से मौत हो गई है। वह अपने पति और भांजे के साथ शेड में रह रही थीं।

उधर, किन्नौर कैलाश यात्रा पर मंगलवार को पत्थर लगने से एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव निवासी गाजियाबाद (यूपी) के रूप में हुई है। अब तक यात्रा में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यात्रा 30 अगस्त तक होनी थी। जो श्रद्धालु यात्रा पर निकले गए हैं, उन्हें भी मलिंग खट्टा से वापस भेजा जा रहा है।

मंडी की चौहारघाटी की तरसवाण पंचायत में बादल फटने से स्वाड़ और सिल्हबुधाणी में भारी नुकसान हुआ। सिल्हबुधाणी में 5 फुट ब्रिज, एक दुकान, सराय और घराट बह गए। साथ ही सैकड़ों बीघा भूमि बह गई। स्वाड़ में मत्स्य पालन के करीब दो फिश फार्म के 10 टैंक बाढ़ की चपेट में आने से टनों की तादाद में ट्राउट मछलियां बह गईं। स्वाड़ में एक पुल, रास्ते बह गए। उच्च पाठशाला तरसवाण परिसर में भी नाले के पानी के साथ मलबा घुस आया।

सिरमौर के अगड़ीवाला गांव के जंगल में भूस्खलन से छह किलोमीटर क्षेत्र धंस गया है। इससे पूरे गांव को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन सात परिवारों को शिफ्ट कर दिया है। वहीं, राजधानी शिमला के बैनमोर में भूस्खलन के चलते हिमुडा कॉलोनी से 116 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक गोकुल बुटेल और आशीष बुटेल के आवास खाली करवा लिए हैं। ये आवास भूस्खलन वाली जगह के ठीक नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Vice President Election: बी. सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने इस वजह से उतारा! जानें क्यों हैं खास

19 Aug 2025

Archana Tiwari Missing Case: मिल गई ट्रेन से गायब अर्चना, मां को किया था कॉल

19 Aug 2025

China-India के बीच Fertilisers, Rare Earths, Tunnel Boring पर हुई डील| Wang Yi l India-China Meeting

19 Aug 2025

India-China Meeting: चीन ने Trump को जमकर घेरा, S. Jaishankar से क्या बोले चीनी विदेश मंत्री? | US

19 Aug 2025

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा हलफनामा तो भड़क उठी प्रियंका गांधी, दागे कई सवाल

19 Aug 2025
विज्ञापन

राहुल गांधी की कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर! बाल-बाल बचा जवान

19 Aug 2025

Nitish Cabinet Decision: छात्रों के लिए CM नीतीश का एलान, परीक्षा फीस फ्री कर दी

19 Aug 2025
विज्ञापन

Vice President Election: सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने क्यों चुना? सीपी राधाकृष्णन के लिए चुनौती

19 Aug 2025

SC Verdict on Stray Dogs: दिल्ली में MCD टीम पर डॉग लवर्स ने किया हमला, पिंजरे से कुत्तों को छुड़वाया

19 Aug 2025

India-Pakistan Ceasefire: Trump ने जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद फिर लिया भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट

19 Aug 2025

Zelensky-Trump Meeting: पुतिन की ट्रंप ने कर दी चुगली! पूरी दुनिया ने सुन लिया

19 Aug 2025

Trump Zelensky Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होगा? ट्रंप जल्द बुलाएंगे त्रिपक्षीय बैठक।

19 Aug 2025

जेलेंस्की से मुलाकात में ट्रंप को पसंद आई कौन सी बात?

19 Aug 2025

Rahul Gandhi Slams Election Commission: नेता विपक्ष ने कहा सरकार बनी तो CEC पर लेंगे एक्शन। SIR

19 Aug 2025

NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन के खिलाफ विपक्ष उतारेगा कैंडिडेट

19 Aug 2025

Shubhanshu Shukla Meets PM Modi: ISS से लौटकर शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की बातचीत। Full Video

19 Aug 2025

New Vice President: सीपी राधकृष्णन PM का मास्टरस्ट्रोक,राहुल गांधी की कैसे बढ़ी मुश्किल ?

19 Aug 2025

PM Modi- Shubhanshu Shukla Meeting: पीएम मोदी से शुभांशु से ISS में बिताए पल के अनुभव साझा किए।

19 Aug 2025

Trump Meeting: रूस-यूक्रेन के बीच किसने लगाई आग, सामने आया ये नाम! | Amar Ujala | World

19 Aug 2025

INDIA Alliance News: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विचार

19 Aug 2025

Delhi Yamuna Flood: यमुना खतरे के निशान के पार, हथिनीकुंड के सारे गेट खोले गए

19 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: खीरगंगा से आए 14 लाख टन मलबे में दब गया धराली

19 Aug 2025

Meerut Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में NHAI की कार्रवाई

19 Aug 2025

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद की दावेदारी से दक्षिण भारत में बीजेपी ने बदला समीकरण ?

18 Aug 2025

धनखड़ के बाद अब सीपी राधाकृष्णन, भाजपा की बदली रणनीति की क्या है वजह?

18 Aug 2025

Shubhanshu Shukla: आज शुभांशु करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात; सरकार ने संसद में रखा विशेष चर्चा का प्रस्ताव

18 Aug 2025

Ethanol Blending Petrol Explained: क्या आपकी गाड़ी की बैंड बजा देगा E20 Petrol?

18 Aug 2025

Vice President Election: सीपी राधाकृष्णन के पास करोड़ों की संपत्ति लेकिन गाड़ी एक भी नहीं

18 Aug 2025

Trump-Zelensky Meeting: यूक्रेन छोड़ना पड़ेगा! पुतिन के साथ ट्रंप ने बनाया जेलेंस्की के लिए प्लान

18 Aug 2025

CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की तैयारी! खरगे के चैंबर में हुई बैठक

18 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed