Hindi News
›
Video
›
India News
›
Meerut Toll Plaza: NHAI takes action in the case of misbehavior with army jawan at toll plaza
{"_id":"68a391536e5da26d320a26a1","slug":"meerut-toll-plaza-nhai-takes-action-in-the-case-of-misbehavior-with-army-jawan-at-toll-plaza-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में NHAI की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meerut Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार मामले में NHAI की कार्रवाई
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Tue, 19 Aug 2025 02:17 AM IST
मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने एक सैनिक के साथ मारपीट की, जिसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने टोल ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की है। घटना 17 अगस्त को मेरठ–करनाल सेक्शन (NH-709A) पर हुई, जब छुट्टी पूरी करने के बाद गोटका गांव के रहने वाले सैनिक कपिल ड्यूटी पर लौट रहे थे। मामूली कहासुनी के बाद टोल स्टाफ और सैनिक के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
एनएचएआई ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए टोल ऑपरेटर धर्म सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एनएचएआई ने टोल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने और भविष्य में किसी भी टोल निविदा में भाग लेने से रोकने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
स्थानीय पुलिस ने भी मामले पर तेजी दिखाई और टोल स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनएचएआई ने एक बयान जारी कर कहा कि वह इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और यात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें कि भारतीय सेना के जवान कपिल सिंह के पिता कृष्ण पाल ने कहा कि उसकी छुट्टियां पूरी हो चुकी थीं और हम उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे थे। जब हम भूनी टोल प्लाजा पहुंचे, तो उसने अनुरोध किया कि उसे जाने दिया जाए, क्योंकि उसे अपनी उड़ान पकड़नी थी। उन्होंने उसका सेना कार्ड फेंक दिया। उन्होंने उसे एक खंभे से बाँध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इस मामले पर एसपी ग्रामीण मेरठ राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कपिल नाम का एक व्यक्ति भारतीय सेना में कार्यरत है। कल वह अपनी छुट्टी पूरी करके लौट रहा था और उसे फ्लाइट पकड़नी थी। भूनी टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगी थी और उसने टोल कर्मियों से जल्दी निकलने के लिए कहा। इसी दौरान बहस हो गई और टोल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।