Hindi News
›
Video
›
India News
›
MLA Pooja Pal expelled from SP met CM Yogi Adityanath, will she join BJP?
{"_id":"68a1c06b117d730e1900e49a","slug":"mla-pooja-pal-expelled-from-sp-met-cm-yogi-adityanath-will-she-join-bjp-2025-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pooja Pal News: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बीजेपी में होगी शामिल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pooja Pal News: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बीजेपी में होगी शामिल?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sun, 17 Aug 2025 05:13 PM IST
Pooja Pal News: समाजवादी पार्टी से निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सपा से निकाले जाने के बाद यह सीएम के साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है। उनकी इस मुलाकात के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं। बता दें कि, यूपी विधानसभा में योगी सरकार की तारीफ करने के बाद सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया था।
वहीं, अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बसपा, सपा के बाद पूजा किसी नई पार्टी का दामन थाम सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूजा पाल का भाजपा में जाना तय है और मंत्री पद के लिए भी उनका नाम दौड़ में शामिल है। सपा में रहते हुए विधायक पूजा पाल मंत्री नहीं बन सकती थीं। सपा मुखिया ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर मंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया हैं।
गौरतलब है कि, कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी विधायक पूजा पाल को आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले साल राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। उस समय से अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। विधायक और हाईकमान के बीच तल्खियां तो काफी दिन से चली आ रही थीं। लेकिन गुरुवार को जब विधायक पूजा पाल ने सदन में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की तो सपा अध्यक्ष ने निष्कासन पत्र भिजवा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।