Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raja Raghuvanshi Murder Mystery: A person came to Raja Raghuvanshi's house posing as a fake TI and was arreste
{"_id":"689fb4a8ce8afbce250efd44","slug":"raja-raghuvanshi-murder-mystery-a-person-came-to-raja-raghuvanshi-s-house-posing-as-a-fake-ti-and-was-arreste-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Mystery: राजा रघुवंशी के घर नकली टीआई बनकर आया व्यक्ति, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Mystery: राजा रघुवंशी के घर नकली टीआई बनकर आया व्यक्ति, हुआ गिरफ्तार
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 16 Aug 2025 03:58 AM IST
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नया मोड़ आया है। राजा के कैट रोड स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति आया। वह खुद को थाना प्रभारी बता रहा था और परिवार के लोगों के बारे में पूछताछ कर रहा था। परिजनों को शंका हुई तो उससे आईडी मांगा। नकली थाना प्रभारी ने खुद का नाम बजरंग लाल बताया। उसने कहा कि वह राजस्थान का है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग दिल्ली में रेलवे पुलिस में है। नकली आईडी होने की आशंका के बाद परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए।
खुद को थाना प्रभारी बता रहा बजरंग लाल जब राजा के घर पहुंचा तो उनका भाई विपिन बाहर गया था। मां उमा ने बजरंग लाल को बाहर बैठाया। इसके बाद उन्होंने विपिन को फोन लगाकर पुलिस अधिकारी के आने की सूचना दी। इस बीच बजरंग लाल घर में रहने वाले सदस्यों की जानकारी, उम्र आदि के बारे में पूछने लगा। विपिन जब घर आए तो बजरंग ने किसी को फोन लगाया। इसके बाद विपिन ने उससे आईडी मांगा। उसने दिखाया, लेकिन वह नकली लग रहा था। बजरंग लाल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में तो कोई बात नहीं की, लेकिन वह किस उद्देश्य से घर आया था। इस बारे में भी वह नहीं बता सका। विपिन ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस के हवाले हमने उसे कर दिया है। आशंका है कि वह हमारे परिवार के बारे में जानकारी जुटाने आया था। इंदौर एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, "बजरंग लाल नामक एक व्यक्ति राजा रघुवंशी के घर पर पहुंचा था। उसने खुदको RPF में इंस्पेक्टर बताया। व्यक्ति ने बताया कि 3-4 साल पहले उसकी राजा रघुवंशी से मुलाकात हुई थी। जब राजा रघुवंशी के भाई ने उससे पूछताछ की और ID मांगी तब व्यक्ति घबरा गया। व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ किया गया है। व्यक्ति RPF का बर्खास्त कांस्टेबल है
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह न तो पुलिसकर्मी है और न ही रेलवे कर्मचारी। उसने कबूल किया कि सोशल मीडिया पर राजा की मौत की खबर देखकर वह परिवार को ठगने के इरादे से आया था। जांच में यह भी सामने आया कि बजरंग लाल पहले भी नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात कर चुका है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी। इसके बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय के निकले थे। इसके बाद 24 मई से दोनों लापता थे। सर्चिंग के दौरान 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स से बरामद हुआ था। पति की हत्या के आरोप में पत्नी सोनम रघुवंशी उसका प्रेमी राज कुशवाहा के साथ वारदात में शामिल तीन अन्य लोग जेल में बंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।