Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
{"_id":"689e6b20c1202ae9b20267c3","slug":"weather-forecast-how-will-the-weather-be-at-your-place-today-weather-update-amar-ujala-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 15 Aug 2025 04:32 AM IST
Link Copied
मानसून की रफ्तार में कभी उतार देखने को मिल रहा है, तो कभी चढ़ाव। कभी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, तो कभी अचानक से ही मानसून की रफ्तार तेज़ हो जाती है। हालांकि जब से मानसून ने दस्तक दी है, देश के ज़्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली है, जिससे न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि पानी की किल्लत भी दूर हुई है। कई राज्यों के बांधों में पानी के स्तर बढ़ गया है। कुछ राज्यों में तो इतनी ज़्यादा मूसलाधार बारिश देखने को मिली कि बाढ़ ही आ गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई। देशभर में मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में मानसून का यह सीज़न अच्छा रहा है। राज्य में अच्छी बारिश हुई है।
राजस्थान में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। पिछले कुछ दिन में राजस्थान में ज़्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन अब फिर राज्य में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 15 अगस्त को रुक-रूककर भारी बारिश, तो कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी भी चलेगी। देश की राजधानी में इस बार ज़्यादा बारिश नहीं हुई। कुछ दिन अच्छी बारिश ज़रूर हुई, लेकिन यह सिलसिला बना नहीं रहा। अब राजधानी दिल्ली में मानसून ने करवट ले ली है और बारिश का दौर शुरू हो गया है। तेज़ बारिश से दिल्ली में कई जगह पानी भी भर गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 15 अगस्त को दिल्ली में तेज़ बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 15 अगस्त को देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।
उत्तरपश्चिम भारत की बात करें, तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 15 अगस्त को जमकर बादल बरसेंगे। पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में कई जगह 15 अगस्त को जमकर बादल बरसेंगे। उत्तरीपूर्व भारत में मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह स्वतंत्रता दिवस पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट हैं। 15 अगस्त के दिन दक्षिणी भारत के तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी कई जगह तेज़ बारिश हो सकती है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें, तो मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में 15 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. 15 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट जारी है. इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी. चंपत, बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।