Hindi News
›
Video
›
India News
›
Independence Day 2025: US Secretary of State Marco Rubio congratulated India on its independence, what did he
{"_id":"689eeed1784d48ea5a0c02ec","slug":"independence-day-2025-us-secretary-of-state-marco-rubio-congratulated-india-on-its-independence-what-did-he-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2025: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को दी आजादी की बधाई, क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day 2025: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को दी आजादी की बधाई, क्या कहा?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Fri, 15 Aug 2025 01:54 PM IST
भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आधुनिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे। मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक और दूरगामी संबंधों को रेखांकित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपने-अपने देशों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।जश्न-ए-आजादी मना रहे भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए रुबियो ने अपने संदेश में कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) के बीच का यह संबंध न केवल ऐतिहासिक है बल्कि बेहद महत्वपूर्ण भी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मिलकर काम करते हुए दोनों देश आज की जटिल और बदलती वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम होंगे।भारत और अमेरिका के साझा दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए रुबियो ने कहा, दोनों देशों का नजरिया एक है जो अधिक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र के निर्माण पर केंद्रित है। अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक दोनों देशों की साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। मिलकर काम करने से उद्योग जगत को मजबूती मिलने के साथ-साथ नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलता है। महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में नई सीमाएं तय करने के अलावा दोनों देशों की साझेदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र तक विस्तार हुआ है।बियो ने यह भी रेखांकित किया कि दोनों देशों का सहयोग केवल आर्थिक या तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। भारत-अमेरिका संबंधों का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी दिखता है, जहां दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था और आपसी सहयोग की वकालत करते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आने वाले वर्षों में और गहरी होगी। इससे पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा।
रुबियो के शुभकामना संदेश से इतर भारत के राष्ट्रीय समारोह में ्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से पूरी दुनिया को संबोधित किया। उन्होंने बिना अमेरिका का नाम लिए आत्मनिर्भरता का जिक्र किया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से 'वोकल फॉर लोकल' और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि किसी दूसरे की लकीर को छोटी करने में अपनी ऊर्जा नहीं खपानी। हमें पूरी ताकत से अपनी लकीर लंबी करनी है, तभी पूरी दुनिया हमारा लोहा मानेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे यह बात अपने 25 साल के अनुभव के आधार पर कह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।