Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ram Madhav's befitting reply to Asim Munir's nuclear threat, also gave a befitting reply to Donald Trump
{"_id":"68a07e051c0ea175860ef7da","slug":"ram-madhav-s-befitting-reply-to-asim-munir-s-nuclear-threat-also-gave-a-befitting-reply-to-donald-trump-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर RSS नेता राम माधव का मुंहतोड़ जवाब, डोनाल्ड ट्रंप को भी सुनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर RSS नेता राम माधव का मुंहतोड़ जवाब, डोनाल्ड ट्रंप को भी सुनाया
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 16 Aug 2025 06:18 PM IST
Link Copied
आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान इन दिनों एक नई गीदड़भभकी दे रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने हाल ही में भारत को परमाणु बम की धमकी दी थी, जिसपर अब आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव ने चुप्पी तोड़ी है। राम माधव ने कहा कि असीम मुनीर के परमाणु धमकी से कोई डरने वाला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर भी जोरदार हमला बोला।
राम माधव ने एक इंटरव्यू में कहा कि, असीम मुनीर भले ही परमाणु बम की धमकी दे रहे हों लेकिन उससे कोई डरने वाला नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका जो सही उत्तर देना था वो उन्हें दे दिया है। न्यूक्लीयर ब्लैकमेल से भारत को कई डरा नहीं सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम डोनाल्ड ट्रंप की शैली क्यों नहीं समझ रहे? ट्रंप ने उत्तर कोरिया के किम जोंग उन से बातचीत की थी और कहा था कि वह उनके अच्छे दोस्त हैं। यही उनकी शैली है और वह इस सोच के साथ काम करते हैं कि वह सभी गलत लोगों को सुधार सकते हैं। हम मुनीर के संबंध में उनके कार्यों की कड़ी निंदा करते हैं। अमेरिका ने अपने स्वार्थ के लिए मुशर्रफ के मामले में भी ऐसी ही राजनीति की थी।
गौरतलब है कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सिंधु जल संधि को लेकर भारत की तरफ से उठाए गए सख्त कदम के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। मामले में पाकिस्तानी नेताओं की बयानबाजी और गीदड़ भभकियां भी लगातर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत को परमाणु बम की धमकी दी थी। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने तुरंत ही मुनीर के इस बयान पर करारा जवाब दिया था। उन्होंने इसे गंभीर रूप से गैर-जिम्मेदाराना और अस्थिरता फैलाने वाला करार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।