सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 16 Aug 2025 05:56 AM IST
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
कुछ समय की सुस्ती के बाद मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार मानसून की सक्रियता ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक कई हिस्सों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस बार जन्माष्टमी के दिन कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और विदर्भ में भी भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। इसके अलावा पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों—पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।

इन सभी राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान में इस वर्ष मानसून ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बांधों में पानी का स्तर बढ़ा है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अगस्त को राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। दिल्ली की बात करें तो राजधानी में जन्माष्टमी के दिन रिमझिम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की आंधी आने की संभावना है।

यह मौसम खासकर त्योहार की भीड़भाड़ में ट्रैफिक और आयोजन पर असर डाल सकता है। भारी बारिश के अलावा देश के अन्य कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इससे किसानों को फसलों के लिए फायदा मिल सकता है लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जैसे मुद्दों से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन की सजगता जरूरी है। भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाहर निकलें। तेज बारिश और हवा से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतें। खासकर पर्व-त्योहारों के दौरान आयोजनों को लेकर प्लानिंग करते समय मौसम अपडेट जरूर देखें। वहीं उत्तर प्रदेश में काले घने बादलों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Independence Day 2025: नक्सलियों के गढ़ नारायणपुर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, लोगों में दिखा जोश!

16 Aug 2025

टैरिफ मीटिंग में ट्रंप ने छेड़ा नोबेल का मुद्दा

15 Aug 2025

स्वतंत्रता दिवस के दिन फारूक अब्दुल्ला ने क्यों कहा ये गम का मौका है?

15 Aug 2025

PM Modi Speech on Independence Day: डॉ ने बताया Obesity का मुद्दा पीएम ने क्यों उठाया।

15 Aug 2025

पीएम मोदी ने किया RSS का जिक्र, मनोज झा, अखिलेश, खुर्शीद ने साधा निशाना

15 Aug 2025
विज्ञापन

Independence Day 2025: J&K में 8 साल बाद फहराया गया तिरंगा, CM उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात।

15 Aug 2025

Independence Day 2025: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को दी आजादी की बधाई, क्या कहा?

15 Aug 2025
विज्ञापन

PM Modi On Indus Water Treaty: पाकिस्तान को नहीं मिलेगा सिंधु का पानी,पीएम मोदी का बड़ा एलान

15 Aug 2025

Trump Tariff on India: PM Modi ने भाषण में US का बिना नाम लिए दिया संदेश, बताया भारत का प्लान।

15 Aug 2025

Kishtwar Cloudburst News: पहले से जारी था Red Alert फिर क्यों नहीं रूकी यात्रा, NDRF का रेस्क्यू जारी

15 Aug 2025

Independence Day 2025 PM Modi: पीएम मोदी की 12 पगड़ियों का राज क्या? 2025 वाला साफा क्यों है सुर्खियों में

15 Aug 2025

Independence Day 2025 PM Modi: लाल किले में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

15 Aug 2025

Heavy Rain Fall Updates: इन राज्यों में भीषण बारिश बरपाएगी कहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

15 Aug 2025

Kishtwar Cloudburst Updates: किश्तवाड़ हादसे पर पीड़ितों ने साझा किया अपना दर्द, बताई पूरी कहानी!

15 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

15 Aug 2025

Chirag Paswan ON NDA: NDA से अलग होने की खबरों के बीच चिराग पासवान का आया बड़ा बयान, कही ये बात!

15 Aug 2025

Kishtwar Cloudburst Updates: किश्तवाड़ हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, 46 लोगों की मौत, 120 घायल!

15 Aug 2025

Congress Protest: SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे कांग्रेस के दिग्गज नेता, चुनाव आयोग पर दागे सवाल!

15 Aug 2025

Kishtwar Cloudburst Updates: किश्तवाड़ हादसे में 46 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

15 Aug 2025

Jammu Kashmir Flood: किश्तवाड़ हादसे पर जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम ने दी ये बड़ी जानकारी!

15 Aug 2025

79th Independence Day: CM Yogi बने राष्ट्रपति? 15 August पर कंफ्यूज हुए लोग! | Red Fort | India Gate

14 Aug 2025

Jammu and Kashmir: CJI गवई ने क्यों कहा- 'पहलगाम में जो हुआ उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते'

14 Aug 2025

Bihar SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में फंस गया चुनाव आयोग? वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं का मांगा ब्यौरा

14 Aug 2025

Independence Day 2025: दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

14 Aug 2025

Pooja Pal News: 'जब सही होगा तो सही बोला जाएगा', अखिलेश यादव ने सपा से निकाला तो पूजा पाल ने कह दी बड़ी बात

14 Aug 2025

Delhi Rains: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला तो भड़के कपिल मिश्रा ने किया पलटवार

14 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: धराली में आठ से दस फीट नीचे दबे लोगों का सच क्या है?

14 Aug 2025

Arjun Tendulkar Engaged to Sania Chandok: कौन हैं सानिया चंडोक जो बनेंंगी सचिन तेंदुलकर की बहू?

14 Aug 2025

Delhi Old Vehicle Ban: सुप्रीम कोर्ट ने वाहन जब्त करने पर लगाई रोक,लेकिन नहीं चलेंगी पुरानी गाड़ियां

14 Aug 2025

Khandwa News : Omkareshwar में मंडरा रहा धराली जैसा खतरा, बस्तियों तक फैला सैलाब, दहशत में लोग

14 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed