Hindi News
›
Video
›
India News
›
Heavy Rain Fall Updates: These states will witness heavy to very heavy rainfall, IMD has issued a red alert!
{"_id":"689fc524947b014a720867ca","slug":"heavy-rain-fall-updates-these-states-will-witness-heavy-to-very-heavy-rainfall-imd-has-issued-a-red-alert-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Heavy Rain Fall Updates: इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heavy Rain Fall Updates: इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 16 Aug 2025 07:15 AM IST
कुछ समय की सुस्ती के बाद मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार मानसून की सक्रियता ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक कई हिस्सों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस बार जन्माष्टमी के दिन कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और विदर्भ में भी भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी।
इसके अलावा पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों—पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इन सभी राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान में इस वर्ष मानसून ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बांधों में पानी का स्तर बढ़ा है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अगस्त को राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। दिल्ली की बात करें तो राजधानी में जन्माष्टमी के दिन रिमझिम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की आंधी आने की संभावना है।
यह मौसम खासकर त्योहार की भीड़भाड़ में ट्रैफिक और आयोजन पर असर डाल सकता है। भारी बारिश के अलावा देश के अन्य कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इससे किसानों को फसलों के लिए फायदा मिल सकता है लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जैसे मुद्दों से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन की सजगता जरूरी है। भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाहर निकलें। तेज बारिश और हवा से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतें। खासकर पर्व-त्योहारों के दौरान आयोजनों को लेकर प्लानिंग करते समय मौसम अपडेट जरूर देखें। वहीं उत्तर प्रदेश में काले घने बादलों की आवाजाही जारी है। जन्माष्टमी के दिन राज्य के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मेरठ, सहरानपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच और अयोध्या समेत कई जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।