Hindi News
›
Video
›
India News
›
Pooja Pal News: Pooja Pal is sure to join BJP! Will get ministerial position in Yogi government
{"_id":"68a094474ad63950100ffbf7","slug":"pooja-pal-news-pooja-pal-is-sure-to-join-bjp-will-get-ministerial-position-in-yogi-government-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pooja Pal News: पूजा पाल का भाजपा में जाना तय ! योगी सरकार में मिलेगा मंत्री पद?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pooja Pal News: पूजा पाल का भाजपा में जाना तय ! योगी सरकार में मिलेगा मंत्री पद?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 16 Aug 2025 07:53 PM IST
Pooja Pal News: कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव की दरियादिली से राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बावजूद बची रहीं कौशाम्बी जिले की चायल विधायक पूजा पाल अब सपा से बाहर हो गई हैं। गुरुवार को विधानसभा में सपा नेतृत्व को खुली चुनौती देने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें निष्कासित कर दिया गया।
वहीं, अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बसपा, सपा के बाद पूजा किसी नई पार्टी का दामन थाम सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूजा पाल का भाजपा में जाना तय है और मंत्री पद के लिए भी उनका नाम दौड़ में शामिल है। सपा में रहते हुए विधायक पूजा पाल मंत्री नहीं बन सकती थीं। सपा मुखिया ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर मंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया हैं।
बता दें कि, पूजा पाल 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से सपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूजा का रुख बदलने लगा। वह भाजपा के करीब होने लगीं। उनके आचरण और बयानों को लेकर पार्टी में असंतोष बढ़ रहा था। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने भाजपा का साथ दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधायक के आचरण की लगातार निगरानी की जा रही थी।
राज्यसभा चुनाव में सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। अप्रैल 25 में विधायक मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश सिंह को पार्टी से बाहर किया गया लेकिन पूजा पाल पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उस समय पार्टी ने कहा था कि पूजा को सुधार का मौका दिया गया। लेकिन पर्दे की पीछे की बात यह थी कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के फार्मूला पर राजनीति कर रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे कि पाल बिरादरी में कोई गलत संदेश चला जाए और भाजपा उसको भुना ले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।