Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi in Delhi: How much will Delhi-NCR benefit from Urban Extension Road-2 Inauguration?
{"_id":"68a1bd02df27a2b53b0396a1","slug":"pm-modi-in-delhi-how-much-will-delhi-ncr-benefit-from-urban-extension-road-2-inauguration-2025-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Delhi: Urban Extension Road-2 Inauguration से दिल्ली-NCR को कितना फायदा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi in Delhi: Urban Extension Road-2 Inauguration से दिल्ली-NCR को कितना फायदा?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 17 Aug 2025 04:59 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम ने मुंडका में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह नजर आया।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपके(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व में बिताए गए 5 महीने के गहरे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर ये कह सकती हूं कि आप देश के वो दूरदर्शी नेता है जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है। जिनकी नीति में भारत का हर प्रदेश बराबरी का हिस्सेदार है। जिनके संकल्प में भारत का हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। आप वह शक्ति हैं जिसने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा।"रियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज का दिन हरियाणा के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन है। यह दिन हरियाणा और विशेषकर NCR के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा दिल्ली और हरियाणा में 11,000 करोड़ रुपए की लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन परियोजनाओं के लिए धन्यवाद करता हूं।"बता दें कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाना है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का निर्माण करने वाले श्रमिकों के साथ बातचीत की। पीएम ने बीते साल मार्च में द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड जनता को समर्पित किया था। वहीं, अब 10.1 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। ये सेक्शन यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें दो पैकेज शामिल हैं। पहले में शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 के रोड अंडर ब्रिज तक 5.9 किलोमीटर का हिस्सा है. दूसरे पैकेज में द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का हिस्सा है, जो सीधे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से जुड़ेगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा। एनसीआर से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा।
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूईआर-2 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। ये कॉरिडोर अलीपुर (एनएच-44) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (एनएच-48) तक जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर, जो पहले दो घंटे लेता था, मात्र 40 मिनट में पूरा होगा। ये रोड इनर और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम करेगा, जिससे मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढी चौक और धौला कुआं जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम की समस्या खत्म होगी।
यूईआर-2 दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाएगा। यह एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा। इसके अलावा, यह सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ेगा, जिससे उद्योग और माल की आवाजाही को गति मिलेगी। इससे दिल्ली और एनसीआर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये कॉरिडोर चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की यात्रा को भी तेज और आसान बनाएगा। ये दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा, जिससे लंबी दूरी का सफर भी सुगम होगा। यातायात की सुगमता से ईंधन की खपत कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।