Hindi News
›
Video
›
India News
›
Himachal Pradesh Heavy Rain: Rain wreaks havoc in Himachal Pradesh, wreaks havoc in Mandi
{"_id":"68a188643296079ff10d8e48","slug":"himachal-pradesh-heavy-rain-rain-wreaks-havoc-in-himachal-pradesh-wreaks-havoc-in-mandi-2025-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव, मंडी में मची तबाही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव, मंडी में मची तबाही
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sun, 17 Aug 2025 01:14 PM IST
Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। औट तहसील के कुछ स्थानों पर बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे इस मलबे के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। हालांकि हाईवे पर अन्य स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं जिस कारण भी हाईवे यातायात के लिए बंद हुआ है। फ्लैश फ्लड के कारण ज्यादा नुकसान पनारसा, टकोली और नगवाईं में देखने को मिल रहा है। प्रशासन की टीमों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।