सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Disha Patani: What happened in Disha Patani case after the attack on her house? |Entertainment

Disha Patani: घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी मामले में हुआ क्या? | Entertainment

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sun, 14 Sep 2025 02:55 PM IST
Disha Patani: What happened in Disha Patani case after the attack on her house? |Entertainment
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह कोई फिल्म या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना है। शुक्रवार सुबह अचानक हुई इस वारदात ने उनके परिवार और फैंस को सख्ते में डाल दिया। दिशा ने खुद इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरूर शेयर किया है।
वारदात के दो दिन बाद दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क फैशन वीक से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो इंटरनेशनल ब्रांड के स्प्रिंग कलेक्शन 2026 के लिए डिजाइनर वेरोनिका लियोनी के ब्लैक बैकलेस गाउन में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

हालांकि, बरेली में मौजूद उनका परिवार इस पूरे घटनाक्रम से बेहद दहशत में है। पिता जगदीश पाटनी ने साफ कहा है कि पुलिस हर संभव कदम उठा रही है लेकिन परिवार अब भी डरा हुआ है। इधर, फैंस लगातार दिशा की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें कमेंट्स में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा की याद दिलाई।

दरअसल, बरेली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी इतनी तेज थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरुआती जांच में बताया गया कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिनकी आवाज दूर तक सुनाई दी। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हथियार देसी नहीं बल्कि विदेशी थे। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस, एसएसपी और एडीजी स्तर के अधिकारी खुद मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि यह कार्रवाई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से की गई है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में यह भी लिखा कि यह सिर्फ ट्रेलर था और अगर आगे भी धर्म या संतों का अपमान हुआ तो अंजाम और भी बड़ा होगा। हालांकि, पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर पाई है कि वास्तव में इसके पीछे कौन है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े स्टार को इस तरह के हमले का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले सलमान खान और कपिल शर्मा जैसे कलाकारों को भी गैंगस्टरों की धमकियों और फायरिंग का सामना करना पड़ा था। अब दिशा पाटनी के मामले ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Road Accident: पंजाब में बड़ा हादसा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने तोड़ा दम | Breaking

14 Sep 2025

Nepal Crisis: नेपाल प्रदर्शन पर PM Modi का बड़ा बयान? | Modi on Sushila

14 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

14 Sep 2025

Punjab Flood Crisis: पंजाब बाढ़ के बाद फसल मुआवजे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कर दी ये बड़ी मांग !

14 Sep 2025

Bihar Election 2025: तेज प्रताप ने दिया तेजस्वी को लेकर किया बड़ा दावा, बताया अपना सियासी प्लान

14 Sep 2025
विज्ञापन

Karisma Kapoor Property Dispute: संजय के प्रॉपर्टी विवाद पर सुनाई के बीच भिड़े करिश्मा -प्रिया के वकील

14 Sep 2025

IND vs PAK Asia Cup 2025 : भारत-पाक मैच पर भड़के IFTDA के चीफ, PM मोदी से की ये अपील

14 Sep 2025
विज्ञापन

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने खुद को बताया 'सौदागर', लालू परिवार पर कह दी ये बड़ी बात!

14 Sep 2025

Akhilesh Yadav on Nepal Protest: अखिलेश के नेपाल जैसे प्रदर्शन वाले बयान पर गरमाई यूपी की राजनीति

14 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: पीएम मोदी से मिलते ही मणिपुर हिंसा पीड़ितों के छलके आंसू, फूट-फूटकर रोने लगी बच्ची

13 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: मणिपुर से पीएम मोदी ने नेपाल को दिया अहम संदेश, जानें सुशीला कार्की को लेकर क्या कहा?

13 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह?

13 Sep 2025

PM Modi Mizoram Visit: मिजोरम पहली बार रेलवे से जुड़ा, पीएम मोदी ने तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

13 Sep 2025

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया इनकार

13 Sep 2025

PM Modi on Sushila Karki: पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को दीं शुभकामनाएं | Interim PM Nepal | Breaking

13 Sep 2025

भारत के साथ बिखरते रिश्ते पर ट्रंप का कबूलनामा, लेकिन सता रहा ये गम!

13 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

13 Sep 2025

मणिपुर में पीएम मोदी को क्या हुई दिक्कत,सड़कों पर मोदी ने ऐसा क्या देखा?

13 Sep 2025

India Votes in UN: इस्राइल के खिलाफ और फलिस्तीन के पक्ष में भारत ने पहली बार किया वोट?

13 Sep 2025

बैराबी-सैरांग रेल लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

13 Sep 2025

जीएसटी दरों में कटौती पर भी छोटे पैकेट महंगे क्यों रहेंगे?

13 Sep 2025

Earthquake in Russia: कामचटका में फिर आया भूकंप, 7 से ऊपर की रही तीव्रता, अब कैसे हालात।

13 Sep 2025

PM Modi's Manipur Visit: कुकी-मैतेई समुदाय से करेंगे मुलाकात,असम, बंगाल, बिहार का भी दौरा।

13 Sep 2025

नेपाल की PM बनते ही सुशीला कार्की पर भारत ने क्या कहा?

13 Sep 2025

Nepal New Prime Minister: सुशीला कार्की ने संभाली देश की कमान, GENZ ने रखी कई शर्ते।

13 Sep 2025

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी रण में उतरने की तैयारी में ओपी राजभर, प्लान किया तैयार

13 Sep 2025

Punjab Flood Crisis: पंजाब बाढ़ राहत पैकेज पर कांग्रेस ने पत्र लिखकर कर दी ये बड़ी मांग!

13 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

13 Sep 2025

Protest in Nepal: नेपाल हिंसा से भारतीय कांच उद्योग को भारी नुकसान, सीमा पर अटके सैकड़ों ट्रक

13 Sep 2025

Kathua Flood News: कठुआ के जल प्रलय से मची भारी तबाही, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

13 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed