सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Earthquake in Russia: Earth shook due to 8.7 magnitude earthquake in Kamchatka, threat of tsunami in five coun

Earthquake in Russia: कैमचटका में 8.7 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती, पांच देशों में सुनामी का खतरा।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 30 Jul 2025 09:23 AM IST
Earthquake in Russia: Earth shook due to 8.7 magnitude earthquake in Kamchatka, threat of tsunami in five coun
रूस के कैमचटका में बुधवार (30 जुलाई) भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप समंदर के नीचे आया है, जिसके बाद सुनामी का खतरा भी मंडरा रहा है. अमेरिका और जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. अहम बात यह भी है कि भूकंप की वजह से फिलहाल किसी तरह के नुकसान को लेकर जानकारी नहीं मिली है.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि जापान के तटीय इलाके तक करीब 1 मीटर ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं. जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई है. सरकार ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है, जिसमें राहत और बचाव कार्यों को लेकर चर्चा हुई है. देश में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है.रूस में कई बार भूकंप आ चुका है. कामचटका में इस साल 20 जुलाई को भी भयंकर भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता मापी गई थी.

इस दिन दूसरा झटका 6.7 की तीव्रता का कामचटका प्रायद्वीप पर आया था. यूएस सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की है. उसने कहा है कि अगले तीन घंटे में रूस और जापान के कुछ हिस्से में खतरनाक सुनामी की लहरें आ सकती हैं. फिलीपींस, मार्शल आइलैंड्स, पलाऊ और बाकी द्वीपों पर भी हल्की लहरें पहुंचने का खतरा है. बता दें कि ताइवान के हुलिएन क्षेत्र 3 अप्रैल 2024 को में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. इस भूकंप के कारण छोटी सुनामी लहरें उठीं, जिनका प्रभाव ताइवान के तटीय क्षेत्रों तक सीमित रहा. इस घटना में 14 लोगों की मृत्यु हुई. पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में 28 जून 2024 को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. भूकंप की वजह से झटके इस कदर लगे कि वहां सब कुछ हिलने-डुलने लग गया. रूस से आ रही कई तस्वीरें और वीडियो वहां की भयावह स्थिति को भी दिखा रहे हैं. भूकंप का असर जापान और अमेरिका के अलावा न्यूजीलैंड तथा इंडोनेशिया में भी दिखाई दिया और वहां पर सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. कुछ जगहों पर सुनामी का असर भी दिखने लगा है.


जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. इस एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8:25 बजे आया और इसकी शुरुआती तीव्रता 8.0 दर्ज की गई. साथ ही एजेंसी ने जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी आने की चेतावनी जारी की है. बाद में इसे सुधार कर 8.8 बताया गया.यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 74 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. प्रायद्वीप में आए बड़े भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. लेकिन जिस तरह से वहां के वीडियो सामने आए हैं वो बहुत ही डराने वाले हैं. वीडियो में कई इमारतें हिलती हुई दिखाई दे रही हैं, और कई जगहों पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.रूस के कामचटका के एक घर के अंदर से लिया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें इमारत के हिलने के साथ ही फर्नीचर भी हिलता हुआ दिखाई दे रहा है.रूस के प्रशांत तट पर कामचटका क्षेत्र में पहली सुनामी लहरों के टकराने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. भूकंप की वजह से समुद्र का स्तर काफी बढ़ गया. इस वजह से तटीय शहरों की इमारतों में जल स्तर में वृद्धि देखी गई.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

PM Modi Speech on Operation Sindoor: PM मोदी के भाषण पर राहुल समेत क्या बोले कांग्रेसी सांसद?

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष पर संसद में बरसे पीएम मोदी देखिए भाषण के दौरान का रिएक्शन

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब!

30 Jul 2025

JP Nadda On Mallikarjun Kharge: जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे से माफी क्यों मांगी?

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

29 Jul 2025
विज्ञापन

डिंपल यादव पर भद्दा कमेंट करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की सपा कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी ने पीओके को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

29 Jul 2025
विज्ञापन

UP Drone Mystery: नोएडा-गाजियाबाद के गांवों में भी उड़ रहे ड्रोन, दहशत में लोग, पहरेदारी शुरू।

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

29 Jul 2025

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार के हाईटेक चुनावी रथ से BJP का पोस्टर गायब

29 Jul 2025

Bihar Election 2025: 'मेरे शब्दों में जो बगावत देखना...'; नीतीश कुमार के लिए बदले चिराग पासवान के सुर

29 Jul 2025

Priyanka Gandhi Speech in Parliament: आप मेरी मां के आंसू तक चले गए...प्रियंका का शाह को जवाब

29 Jul 2025

Deoghar Accident News: देवघर में बस और ट्रक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा

29 Jul 2025

Thailand-Cambodia War: US-China की मौजूदगी में हुआ कंबोडिया-थाईलैंड में युद्धविराम, Malaysia का एलान

29 Jul 2025

'ऐसा लगा जैसे कराची-लाहौर हमारा हो गया': संसद में ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव?

29 Jul 2025

Operation Sindoor Debate: कांग्रेस पार्टी में बहस को लेकर पड़ी फूट? मनीष तिवारी के पोस्ट से बवाल।

29 Jul 2025

Nimisha Priya : यमन में भारतीय नर्स की सजा रद्द होने के दावे की क्या है सच्चाई? MEA ने दिया बयान।

29 Jul 2025

Amit Shah Speech in Parliament: अमित शाह ने अखिलेश यादव से पूछ लिया सवाल तो भड़क गया विपक्ष

29 Jul 2025

कब जारी होगी 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

29 Jul 2025

Bhai Virendra Viral Audio: बिहार चुनाव से पहले RJD नेता का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने उठाए सवाल।

29 Jul 2025

SC Hearing on S.I.R : EC को कोर्ट ने क्या कहा,आधार,वोटर ID पर सुना दिया ये फरमान।

29 Jul 2025

यूपी में ड्रोन से दहशत के बीच मिली चिट्ठी में खुल गए सारे राज?

29 Jul 2025

Nimisha Priya Case: Nimisha Priya को मिली राहत! ये है ग्रैंड मुफ्ती का दावा! | Yemen

29 Jul 2025

Parliament Session: इन मुद्दों पर हंगामें के आसार, विपक्ष को मिलेगा जवाब | Amar Ujala

29 Jul 2025

Drone Mystery: प्रशासन की तरफ से ड्रोन के बारे में अहम जानकारी आई, DIG के बयान से खुला राज।

29 Jul 2025

Explainer: TCS, Intel, Microsoft समेत दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां क्यों कर रहीं छंटनी? Amar Ujala

29 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

29 Jul 2025

Heavy Rain Fall Updates : इन राज्यों में फिर से होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : लोकसभा में जमकर गरजे पप्पू यादव, सुरक्षा नीतियों पर दागे कई सवाल!

29 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed