सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   UP Drone Mystery: Drones are flying in the villages of Noida-Ghaziabad too, people are in panic, surveillance

UP Drone Mystery: नोएडा-गाजियाबाद के गांवों में भी उड़ रहे ड्रोन, दहशत में लोग, पहरेदारी शुरू।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 29 Jul 2025 08:00 PM IST
UP Drone Mystery: Drones are flying in the villages of Noida-Ghaziabad too, people are in panic, surveillance
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में पिछले कई दिनों से रात के समय आसमान में उड़ते ड्र्रोन से दहशत का माहौल है। यह अफरातफरी अब एनसीआर के जिलों नोएडा और गाजियाबाद तक पहुंच गई है। ग्रामीणों का दावा है कि चोरों ने चोरी का नया तरीका इजाद कर लिया है। वे पहले ड्रोन के जरिये रेकी करते हैं, फिर देर रात मकानों में लूटपाट कर फरार हो जाते हैं। डर के मारे गांव वाले रात भर जाकर पहरा दे रहे हैं। यही हाल ग्रेटर नोएडा के कुछ गांवों का भी है। हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई ड्रोन नहीं नजर आया है। पुलिस ने गांव वालों से अफवाहों पर ध्यान देने की अपील की है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में गांव बंबावड़ में रहने वाले लोगों का दावा है कि बीते शनिवार रात 1 बजे उन्हें आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई दिखाई थी।

गांव से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन है। गांव वालों की शिकायत पर एयरफोर्स के अफसर जांच करने पहुंचे पर उन्हें कोई ड्रोन नहीं नजर आया। इसी तरह, कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में रविवार तड़के 4 बजे ड्रोन दिखने का दावा किया गया। पुलिस गांव में पहुंची पर उसे ड्रोन नहीं दिखा।कुछ इसी तरह ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 1 थाना क्षेत्र के बरसात गांव में रहने वाले लोग भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि रविवार रात अचानक आसमान पर एक साथ कई ड्रोन नजर आए जिससे गांव भर के लोग डर गए। हरेंद्र नागर नामक ग्रामीण का दावा है कि ये ड्रोन इतने नीचे उड़ रहे थे मानो किसी ने इन्हें हमारी जासूसी करने के लिए भेजा हो। डर के मारे गांव वालों की नींद हराम हो गई है। हालांकि ड्रोन कैमरे की वजह से किसी तरह की चोरी या नुकसान की खबर नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों को बेवजह परेशान नहीं होने के लिए कहा है।गाजियाबाद के मिल्क चाकरपुर गांव और कुम्हेड़ा समेत छह गांवों में रहने वालों का भी यही हाल है। ग्रामीणों का दावा है कि बदमाश ड्रोन के जरिये रेकी करके किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। ये ड्रोन पिछले एक हफ्ते से आसमान में रात के समय दिखते हैं।

डर के मारे गांव की सड़कों पर लाठी और टार्च लेकर ग्रामीण पहरा दे रहे हैं।इससे पहले, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद,ओर बदायूं के ग्रामीण इलाकों में इन ड्रोन की मौजूदगी से लोगों में डर और भ्रम का माहौल बना हुआ है। अफवाहों के चलते भीड़ द्वारा पिटाई की कई घटनाएं सामने आई हैं, वहीं कई जगह लोग हथियारों के साथ पहरा दे रहे हैं।हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर गांव में एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़कर 40-50 से अधिक लोगों की भीड़ ने बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को किसी तरह बचाया और केस दर्ज किया। इसी तरह हापुड़ शहर के मोती कॉलोनी में भी एक व्यक्ति की लोगों ने पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।मेरठ देहात के कई गांवों जैसे परतापुर के खानपुर, खेड़ा बलरामपुर, लालपुर और किठौर के ललियाना में लोगों ने ड्रोन देखने का दावा किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से ड्रोन पर फायरिंग कर दी, जिससे ड्रोन वापस चले गए। गंगानगर, अम्हेड़ा, इंचौली, और भावनपुर में भी ड्रोन देखे जाने की खबरें हैं।वेस्ट यूपी और एनसीआर के गांवा में पुलिस जागररुकता फैलाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने गांव वालों ने सामने ड्रोन उड़ाकर समझाने की कोशिश की कि यह तकनीकी यंत्र हैं और इससे डरने की जरूरत नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nimisha Priya : यमन में भारतीय नर्स की सजा रद्द होने के दावे की क्या है सच्चाई? MEA ने दिया बयान।

29 Jul 2025

Amit Shah Speech in Parliament: अमित शाह ने अखिलेश यादव से पूछ लिया सवाल तो भड़क गया विपक्ष

29 Jul 2025

कब जारी होगी 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

29 Jul 2025

Bhai Virendra Viral Audio: बिहार चुनाव से पहले RJD नेता का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने उठाए सवाल।

29 Jul 2025

SC Hearing on S.I.R : EC को कोर्ट ने क्या कहा,आधार,वोटर ID पर सुना दिया ये फरमान।

29 Jul 2025
विज्ञापन

यूपी में ड्रोन से दहशत के बीच मिली चिट्ठी में खुल गए सारे राज?

29 Jul 2025

Nimisha Priya Case: Nimisha Priya को मिली राहत! ये है ग्रैंड मुफ्ती का दावा! | Yemen

29 Jul 2025
विज्ञापन

Parliament Session: इन मुद्दों पर हंगामें के आसार, विपक्ष को मिलेगा जवाब | Amar Ujala

29 Jul 2025

Drone Mystery: प्रशासन की तरफ से ड्रोन के बारे में अहम जानकारी आई, DIG के बयान से खुला राज।

29 Jul 2025

Explainer: TCS, Intel, Microsoft समेत दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां क्यों कर रहीं छंटनी? Amar Ujala

29 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

29 Jul 2025

Heavy Rain Fall Updates : इन राज्यों में फिर से होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : लोकसभा में जमकर गरजे पप्पू यादव, सुरक्षा नीतियों पर दागे कई सवाल!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप के दावों को किया विदेशमंत्री ने किया खारिज!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के सवालों पर बिफरी शांभवी चौधरी!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : पाक के साथ क्रिकेट खेलने पर भड़के ओवैसी, सरकार से पूछे तीखे सवाल!

29 Jul 2025

Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दे दी चेतावनी

28 Jul 2025

क्या NDA से दूरी बना रहे चिराग पासवान, क्या है LJP(R) का चुनाव प्लान?

28 Jul 2025

Drone Mystery: यूपी में लोगों की छत पर घूम रहा ड्रोन! क्यों कह रहे ये सब अफवाह है?

28 Jul 2025

ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर हो गई जबरदस्त बहस

28 Jul 2025

Supreme Court on Bihar Voter List Revision: जज ने चुनाव आयोग को क्या-क्या कहा, जानिए

28 Jul 2025

Mansa Devi temple in Haridwar Stampede: मनसा देवी हादसे की भयानक सच्चाई आई सामने! | CM Dhami

28 Jul 2025

Sajid Rashidi on Dimple Yadav: Akhilesh ने डिंपल के अपमान पर क्या कहा? संसद में NDA का प्रदर्शन

28 Jul 2025

Operation Sindoor: राहुल गांधी का राजनाथ सिंह से सामना! संसद में हो गया हंगामा

28 Jul 2025

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

28 Jul 2025

Operation Sindoor पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने दिया विवादित बयान | BJP | Lok Sabha

28 Jul 2025

Derogatory Remark Against Dimple Yadav: संसद में NDA ने SP को घेरा, महिला के सम्मान का मुद्दा उठाया।

28 Jul 2025

BJP New President: क्यों टल रहा BJP अध्यक्ष का चुनाव, जानें वजह? | New BJP President |

28 Jul 2025

UP Encounter: हापुड़ में बिहार और यूपी STF ने इनामी अपराधी Dablu Yadav को मार गिराया।

28 Jul 2025

Drone Mystery: रात में इसलिए उड़ा रहे हैं ड्रोन,पीछे की कहानी अब आई सामने

28 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed