Hindi News
›
Video
›
India News
›
BJP New President: Why is the election of BJP President being postponed, know the reason? | New BJP President
{"_id":"68873401fa093e142b0d477d","slug":"bjp-new-president-why-is-the-election-of-bjp-president-being-postponed-know-the-reason-new-bjp-president-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"BJP New President: क्यों टल रहा BJP अध्यक्ष का चुनाव, जानें वजह? | New BJP President |","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP New President: क्यों टल रहा BJP अध्यक्ष का चुनाव, जानें वजह? | New BJP President |
वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 28 Jul 2025 01:55 PM IST
इन दिनों भले ही देश में कई मुद्दे चर्चा में हों लेकिन एक सवाल सबसे ज्यादा सुर्खियों में है,बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा?संगठन चुनाव की तैयारियां जोरों पर थीं। मगर संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पूरी प्रक्रिया अधर में लटक गई, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के अंदर सुगबुगाहट तेज थी, लेकिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे ने इस पूरी प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई और बीजेपी की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया फिलहाल ठहर गई है। धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब पार्टी और केंद्र सरकार का पूरा ध्यान नए उपराष्ट्रपति के चुनाव पर केंद्रित हो गया है। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ फिलहाल थमती दिख रही है। यही नहीं, कई राज्यों में पार्टी संगठन की नई नियुक्तियों का इंतजार भी और लंबा खिंच सकता है।
बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता जब तक देश के कम से कम आधे राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव ना हो जाएं। लेकिन उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में अभी भी नए प्रदेश अध्यक्ष तय नहीं हुए हैं।यही कारण है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन धनखड़ के इस्तीफे से स्थिति और जटिल हो गई है। अब तक यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अगस्त के पहले हफ्ते तक बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाएगा, लेकिन अब यह संभावना काफी कमजोर पड़ गई है।
हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए कुछ नामों पर चर्चा ज़रूर हो रही है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव प्रमुख हैं। इन सभी नेताओं को उनके संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर देखा जा रहा है। लेकिन फिलहाल पार्टी और आरएसएस के बीच किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम आरएसएस को प्रस्तावित किए हैं, लेकिन संघ की ओर से अब तक कोई हरी झंडी नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।