Hindi News
›
Video
›
India News
›
Fire broke out in the landing gear of the American plane; 179 passengers were on board, rescue was carried out
{"_id":"6885a7778cab597d9f053390","slug":"fire-broke-out-in-the-landing-gear-of-the-american-plane-179-passengers-were-on-board-rescue-was-carried-out-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूएस में टला बड़ा हादसा: अमेरिकन विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग; 179 यात्री थे सवार, किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएस में टला बड़ा हादसा: अमेरिकन विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग; 179 यात्री थे सवार, किया गया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजीत यादव Updated Sun, 27 Jul 2025 09:43 AM IST
अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में टायर से जुड़ी एक मेंटेनेंस समस्या देखी गई थी। हालांकि उस समय इसे गंभीर नहीं माना गया। लेकिन रनवे पर खड़े विमान में अचानक आग लगना दर्शाता है कि समस्या बड़ी थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था और मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था।
एक अस्पताल में भर्ती, बाकी सभी सुरक्षित
अधिकारियों के अनुसार, कुल 173 यात्री और छह क्रू मेंबर विमान में सवार थे। घटना के बाद पांच लोगों की मौके पर स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने के बाद गेट पर जांच के लिए ले जाया गया और फिर अस्पताल भेजा गया।
धुएं से घिर गया पूरा विमान
एयरलाइंस ने कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया और विमान को सर्विस से हटा दिया गया है ताकि उसकी पूरी जांच की जा सके। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों को स्लाइड के जरिए नीचे उतरते और धुएं में घिरे विमान से दूर जाते देखा जा सकता है।
एफएए कर रहा है जांच
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण डेनवर एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रनवे को बंद किया गया, जिससे कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुईं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की असली वजह क्या थी? टायर फटने जैसी यांत्रिक गड़बड़ी या मेंटेनेंस की लापरवाही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।