Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi Maldives Visit: Modi gave a big gift to Muizzu, India will help in many areas.
{"_id":"688457490abd0fd393095289","slug":"pm-modi-maldives-visit-modi-gave-a-big-gift-to-muizzu-india-will-help-in-many-areas-2025-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Maldives Visit: मुइज्जू को मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, कई क्षेत्रों में भारत करेगा मदद।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Maldives Visit: मुइज्जू को मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, कई क्षेत्रों में भारत करेगा मदद।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 26 Jul 2025 09:49 AM IST
Link Copied
भारत और मालदीव व्यापार, रक्षा, बुनियादी ढांचा, समुद्री सुरक्षा साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति-समृद्धि और स्थिरता कायम करने जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग और बढ़ाने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता में यह सहमति बनी है। भारत के तट से करीब 1516 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में बसा द्विपीय देश मालदीव समुद्री सुरक्षा के लिहाज से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा, भारत और मालदीव के संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी और समुद्र जितनी गहरी हैं। सभी भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की जनता को स्वतंत्रता की 60वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए मैं राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी, शनिवार को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समुद्र सुरक्षा-हिंद महासागर में शांति के लिए काम करेंगे भारत-मालदीव दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में दिखी गर्मजोशी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू, 'इंडिया आउट' अभियान चलाकर 2023 में देश की सत्ता पर काबिज हुए थे। उनके पद संभालने के बाद उनकी सरकार की कुछ शुरुआती नीतियों के कारण देशों के ऐतिहासिक रूप से मधुर रहे संबंधों में कड़वाहट आ गई थी।भारत और मालदीव व्यापार, रक्षा, बुनियादी ढांचा, समुद्री सुरक्षा साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति-समृद्धि और स्थिरता कायम करने जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग और बढ़ाने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता में यह सहमति बनी है।
भारत के तट से करीब 1516 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में बसा द्विपीय देश मालदीव समुद्री सुरक्षा के लिहाज से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा, भारत और मालदीव के संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी और समुद्र जितनी गहरी हैं। सभी भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की जनता को स्वतंत्रता की 60वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए मैं राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी, शनिवार को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।खास बात यह है कि भारत और मालदीव इसी वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। वार्ता के बाद मोदी और मुइज्जू ने दोनों देशों की पारंपरिक नौकाओं वाले डाक टिकट भी जारी किए। पीएम मोदी ने कहा, हमने दोनों देशों की पारंपरिक नौकाओं वाले डाक टिकट जारी किए।
यह दर्शाता है कि हम न केवल पड़ोसी हैं, बल्कि मित्र भी हैं।वहीं, राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, मैं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल को 72 वाहन प्रदान करने के लिए भारत के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। 4,000 आवास इकाइयों वाली परियोजना में शेष 3,300 आवास इकाइयों का हस्तांतरण मालदीव में आवास आवश्यकताओं को पूरा करने की मेरी सरकार की नीति में एक बड़ा कदम है। मैं स्वास्थ्य क्षेत्र में मालदीव के प्रमुख भागीदार के रूप में भारत सरकार की भूमिका के लिए उसे धन्यवाद देता हूँ। भारत मालदीव के पर्यटन के लिए एक प्रमुख स्रोत बाजार बना हुआ है। हमने सहयोग और संपर्क बढ़ाकर इस महत्वपूर्ण क्षेत्र का विस्तार करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें इस संपर्क को और बढ़ाने के लिए सीधी उड़ानें शुरू करना भी शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।