Hindi News
›
Video
›
India News
›
Chirag Paswan got angry at Nitish government over increasing crime in Bihar
{"_id":"6884dbcd0d288c7b1c04e569","slug":"chirag-paswan-got-angry-at-nitish-government-over-increasing-crime-in-bihar-2025-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"'मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं...', किसपर भड़के चिराग पासवान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं...', किसपर भड़के चिराग पासवान?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 26 Jul 2025 07:14 PM IST
Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयानों से सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, चिराग पासवान ने एक बार फिर से बिहार में अपनी एनडीए सरकार पर सवाल उठाए हैं और बिहार पुलिस और प्रशासन को निकम्मा तक बताया है।
दरअसल, बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है। प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी घटनाएं कम क्यों नहीं हो रही हैं? बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके साथ ही चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि, मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस बयान से अब राज्य में एक बार फिर से सियासी बवाल मच गया है। इससे पहले भी चिराग पासवान को ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला था और सवाल उठाया था कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।