Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast 26 July 2025: See what is the weather condition at your place | Amar Ujala
{"_id":"6884149cd2670083670a7746","slug":"weather-forecast-26-july-2025-see-what-is-the-weather-condition-at-your-place-amar-ujala-2025-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast 26 July 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast 26 July 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sat, 26 Jul 2025 05:04 AM IST
मौसम में इन दिनों मानसूनी बादल की दस्तक ज्यादातर हिस्सों पर मेहरबान हैं। देश के लगभग हर हिस्से में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। 24-25 जुलाई की सुबह तक मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई है, इस दौरान 21 सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। कोंकण, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और असम के कुछ इलाकों में 7 से 20 सेमी तक बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, गोवा, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के कुछ इलाकों में 7-11 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में शनिवार 26 जुलाई को मौसम की चाल कैसी रहेगी। कहा बारिश होगी कहां गर्मी पड़ेगी चलिए बताते है
मौसम विभाग के अनुसार तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की घाड़ी व बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहे और मौसम उमस भरा रहा। राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश का दौर फिर शुरू होने की संभावना है।। विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज और कल 26 जुलाई को भीषण बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को अत्यंती भारी बारिश की संभावना है। यही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत के साथ ही पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अनेक जगह आने वाले कुछ दिन भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर अवदाब में बदल चुका है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्से व इसके सटे उत्तर ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इससे दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।