Hindi News
›
Video
›
India News
›
Hapur School Collapses: Debris from the roof of a government school in Hapur fell on students
{"_id":"6886198780e8348f910adab6","slug":"hapur-school-collapses-debris-from-the-roof-of-a-government-school-in-hapur-fell-on-students-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hapur School Collapses: झालावाड़ के बाद यूपी के हापुड़ में भी सरकारी स्कूल की छत का मलबा छात्रों पर गिरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hapur School Collapses: झालावाड़ के बाद यूपी के हापुड़ में भी सरकारी स्कूल की छत का मलबा छात्रों पर गिरा
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sun, 27 Jul 2025 05:50 PM IST
Hapur School Collapses: राजस्थान के बाद अब यूपी के हापुड़ स्थित भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल में जर्जर छत का प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिर गया। इसमें दो बच्चे घायल हो गए, गनीमत रही कि लंच समय में यह हादसा हुआ। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस, प्रशासन की टीम ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही डीएम ने पास के ही स्कूल के भवन में बच्चों की कक्षाएं चलाने के आदेश दिए।
बता दें कि, अभी हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ में भी सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी। ऐसे में हापुड़ के भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल की सूचना भी तुरंत फैल गई। गनीमत रही कि लंच समय होने के कारण बच्चे बाहर थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
खबरों के मुताबिक, भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर घोषित है, ध्वस्तीकरण की सूची में भी यह शामिल किया गया। जहां से बच्चों को हटाकर, इसी परिसर में बने दूसरे कक्ष में उनकी कक्षाएं संचालित कराई जा रही थीं। यह भवन भी 20 वर्ष से पुराना है। दो सप्ताह पहले भी छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया था। प्रधानाध्यापक ने वाट्सएप ग्रुप पर फोटो अपलोड कर अधिकारियों की इसकी जर्जरता की सूचना दी थी। लेकिन विभाग के अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं हुई। इसका परिणाम शनिवार को सामने आया। दोपहर में लंच के समय भरभराकर जर्जर छत का मलबा नीचे गिर गया। वहां बैठे कक्षा पांच के आहिल और फिजा के ऊपर मलबा गिरा। इसकी चपेट में आने से फिजा के सिर और आहिल के हाथ में चोट लगी। एसडीओ, सीओ, तहसीलदार समेत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।