{"_id":"6885ba37e9c09add1702f9ae","slug":"haridwar-mansa-devi-temple-stampede-video-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Sun, 27 Jul 2025 11:03 AM IST
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है. कहा जा रहा है कि मंदिर के रास्ते पर अचानक से बिजली का एक हाई वोल्टेज तार गिर गया। इसके चलते अफरातफरी और बाद में श्रद्धालुओं में भगदड़ मची। राहत और बचाव कार्य जारी है। मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यह बिलवा पर्वत पर स्थित है। भगदड़ मंदिर की सीढ़ियों पर मची। मनसा देवी को भगवान शिव और माता पार्वती की सबसे छोटी बेटी माना जाता है। महाभारत के अनुसार, इनका वास्तविक नाम जरत्कारु है। मनसा देवी के भाई-बहन गणेश, कार्तिकेय, देवी अशोकसुंदरी, देवी ज्योति और भगवान अय्यपा हैं। हर साल सावन महीने में हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है, खासकर कि हर की पौड़ी और मनसा देवी मंदिर में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।