{"_id":"6885f598bde2b2254f02e634","slug":"nitin-gadkari-on-government-viral-video-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari on Government Viral Video: 'सरकार... बहुत निकम्मी होती है..'; किसपर भड़के नितिन गडकरी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari on Government Viral Video: 'सरकार... बहुत निकम्मी होती है..'; किसपर भड़के नितिन गडकरी?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sun, 27 Jul 2025 03:17 PM IST
Nitin Gadkari on Government Viral Video: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, नितिन गडकरी ने सरकार को लेकर बड़ी टिप्पणी की। महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा, मेरी बहुत इच्छा है कि नागपुर में खेलने के लिए 300 स्टेडियम बनाना है। लेकिन चार साल के अनुभव के बाद मेरे ध्यान में आया कि सरकार जो चीज होती है, बहुत निकम्मी होती है। कॉरपोरेशन, NIT इनके भरोसे कोई काम नहीं होता।
अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित नितिन गडकरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, 'चलती गाड़ी को पंक्चर करने का एक्सपर्टाइज उनके पास होता है। फोकट का कभी सिखाना नहीं चाहिए। मैं तो राजनीति में हूं यहां तो फुकटों का बाजार होता है पूरा। हर चीज फुकट में चाहिए।'
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। नितिन गडकरी अक्सर ऐसे बयान भी देते रहे हैं, जो भले ही विपक्ष को अनुकूल लगें, लेकिन उनकी पार्टी के नेतृत्व और सरकार को चुभने वाले होते हैं। नितिन गडकरी अक्सर अपने ऐसे अनुभव शेयर करते हैं, जिनसे लोगों का कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।